फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Nine named including Don Zafar in extortion

Ambedkar Nagar News: रंगदारी वसूलने में डॉन जफर समेत नौ नामजद

Thu, 02 May 2024 09:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 09:02 PM IST
विज्ञापन
Nine named including Don Zafar in extortion
टांडा (अंबेडकरनगर)। मुंबई जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन जफर सुपारी तथा उसकी पत्नी व बहन समेत छह अन्य आरोपियों के खिलाफ रंगदारी, धमकी तथा साजिश रचने के आरोप में केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने इनमें से जफर सुपारी की बहन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना हंसवर के चकदाउदपुर गांव निवासी उजैर अहमद ने बीते दिनों पुलिस को बताया कि वह सउदी अरब में रहकर निजी नौकरी करता है। रमजान के पहले वह छुट्टी लेकर घर आया था। इसी दौरान एक व्यक्ति ने फोन कर कहा कि वह जफर सुपारी का आदमी है। तुम जमीन खरीदने जा रहे हो इससे पहले पैसे का इंतजाम कर लो। कई बार रेकी आदि करने के कारण डरकर अलग-अलग तारीख में दो लाख 95 हजार रुपये भेज दिया।
विज्ञापन

इसके बाद फिर से धमकी दी गई कि पैसा जफर सुपारी के परिवार की महिलाओं को देना है। इस धमकी के बाद उसने पुलिस में शिकायत कर दी। एसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देश पर पुलिस ने जफर सुपारी, उसकी पत्नी जोया खान, बहन नज्जो, एक अन्य व्यक्ति हारिस तथा चार पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए जफर सुपारी की बहन को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed