फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Nine mini stadiums will be built

Ambedkar Nagar News: नौ मिनी स्टेडियम का निर्माण होगा, खुलेंगे ओपेन जिम

Tue, 01 Aug 2023 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 01 Aug 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Nine mini stadiums will be built
अंबेडकरनगर। ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं के लिए अच्छी खबर है। जिले के सभी नौ विकास खंड क्षेत्र में एक-एक मिनी स्टेडियम बनाया जाएगा। इसके साथ ही एक ओपेन जिम भी खुलेगा। इसके लिए जिला युवा कल्याण कार्यालय की ओर से भूमि की तलाश की जा रही है। स्टेडियम व ओपेन जिम बनाने में करीब नौ करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है।
विज्ञापन

खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रदेश सरकार ने वर्ष 2019 में ग्रामीण स्टेडियम एवं ओपेन जिम निर्माण योजना शुरू की थी। इसके तहत प्रथम चरण में उन जनपदों में मिनी स्टेडियम का निर्माण होना है जहां युवा कल्याण विभाग का एक भी स्टेडियम नहीं है। ब्लॉकों में मिनी स्टेडियम निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने से पहले कोरोना संकट आ गया। इससे योजना ठंडे बस्ते में चली गई।
विज्ञापन

योजना के तहत अब मिनी स्टेडियम व ओपेन जिम निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय के अनुसार जिले के सभी नौ विकास खंड में स्टेडियम एवं ओपेन जिम बनाए जाएंगे। एक स्टेडियम बनाने में करीब एक करोड़ रुपये की लागत आएगी। स्टेडियम में पर्याप्त भूमि उपलब्ध होने पर 400 मीटर का रनिंग ट्रैक बनेगा। भूमि कम होने की स्थिति में 200 मीटर का ट्रैक बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही स्टेडियम में बहुउद्देशीय हाल का निर्माण कराया जाएगा। स्टेडियम में क्रिकेट, वालीबॉल, फुटबाॅल, हॉकी के साथ कई अन्य खेलों का अभ्यास करने की खिलाड़ियों को सुविधा मिल सकेगी।

निखरेंगी गांव की खेल प्रतिभाएं
बसखारी के टड़वा दरब निवासी शुभम पांडेय का कहना है कि सुविधाएं नहीं होने से ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को निखरने का अवसर नहीं मिल पाता है। स्टेडियम के निर्माण से खेलों के अभ्यास में काफी सहूलियत होगी। रामनगर क्षेत्र के इंदईपुर निवासी अभिषेक कुमार का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। स्टेडियम बनने से युवाओं को लाभ होगा। जलालपुर निवासी अमन वर्मा व पुनीत द्विवेदी ने कहा कि खेल को बढ़ावा देने के लिए सरकार का यह कदम अच्छा है। इससे खेल प्रतिभाओं को अभ्यास के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।


तलाशी जा रही है भूमि
सभी खंड विकास अधिकारियों को स्टेडियम व ओपेन जिम निर्माण के लिए भूमि की तलाश करने का निर्देश दिया गया है। शीघ्र ही भूमि की पहचान कर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
-अनुराज जैन, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed