फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Nikhileshwar increased the prestige of the district in legal education

Ambedkar Nagar News: विधि शिक्षा में निखिलेश्वर ने बढ़ाया जिले क मान

Sun, 28 Dec 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 28 Dec 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Nikhileshwar increased the prestige of the district in legal education
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। आलापुर तहसील क्षेत्र के जगदीशपुर ग्राम से निकलकर राष्ट्रीय स्तर की विधि शिक्षा में निखिलेश्वर यादव ने क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन

निखिलेश्वर बैनामा लेखक ब्रह्मदेव यादव के पुत्र हैं। इन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा यशोदा देवी प्राथमिक विद्यालय, मामपुर से हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय अकबरपुर से हाई स्कूल की शिक्षा पूर्ण की। शिक्षा के प्रति लगन और निरंतर परिश्रम के बल पर निखिलेश्वर यादव ने राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, पटियाला (राजीव गांधी राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय पंजाब से स्नातक व स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की। 23 दिसंबर को राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, पटियाला में आयोजित सातवें दीक्षांत समारोह में निखिलेश्वर को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए डिग्री प्रदान की गई। दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में न्यायमूर्ति सूर्यकांत उपस्थित रहे। निखिलेश्वर की सफलता पर विधायक त्रिभुवनदत्त, पूर्व एमएलसी हीरालाल यादव, विशाल वर्मा, विधायक संग्राम यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कंचन यादव, रामअचल आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed