Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Night shelters will be equipped with blankets and heaters.

Ambedkar Nagar News: रैन बसेरों में कंबल-हीटर के होंगे इंतजाम

Sat, 28 Nov 2026 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Night shelters will be equipped with blankets and heaters.
अंबेडकरनगर। शीतलहर के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने ठंड से बचाव के लिए तैयारियां तेज करने के निर्देश दिए हैं। रैन बसेरों में कंबल, बिस्तर, हीटर और पेयजल की व्यवस्था करने के साथ अस्पतालों में पर्याप्त दवाएं उपलब्ध रखने को कहा गया है। बुजुर्गों, दिव्यांगों, महिलाओं, बच्चों और शिशुओं को ठंड से बचाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के क्रम में एडीएम वित्त एवं राजस्व ज्योत्सना बंधु ने सभी संबंधित विभागों को समय रहते आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नगर निकायों को रैन बसेरों का निरीक्षण कर वहां कंबल, तख्त, हीटर और केयरटेकर की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। जरूरतमंदों के लिए सार्वजनिक स्थानों पर अलाव भी जलवाए जाएंगे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को जिला अस्पताल, सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और आश्रय स्थलों पर पर्याप्त दवाएं रखने तथा ठंड से प्रभावित लोगों के उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। राजस्व विभाग राहत सामग्री तैयार रखेगा, जबकि सूचना विभाग शीतलहर से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विभाग किसानों को पाले से फसलों की सुरक्षा के उपाय बताएगा। पशुपालन विभाग पशुओं के लिए शेड, चारा और पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करेगा। वहीं, परिवहन विभाग को कोहरे के दौरान सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए सड़कों पर रिफ्लेक्टर टेप और कैट्स-आई लगाने को कहा गया है। अग्निशमन विभाग हीटर और अंगीठी के सुरक्षित इस्तेमाल के प्रति लोगों को जागरूक करेगा।
एडीएम ने सभी विभागों को निर्देशों का गंभीरता से पालन करने और शीतलहर से बचाव की व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed