Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   nflation hits firecrackers: prices up by 30 percent

Ambedkar Nagar News: पटाखों पर महंगाई का धमाका, 30 फीसदी दाम बढ़े

Fri, 06 Nov 2026 10:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
nflation hits firecrackers: prices up by 30 percent
अंबेडकरनगर। दीपावली का उल्लास अब बाजारों में दिखने लगा है। मिठाई, सजावट और पूजन सामग्री की दुकानों के साथ पटाखों के बाजार में भी रौनक बढ़ गई है। हालांकि, इस बार आतिशबाजी के शौकीनों को अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ रही है। पटाखों की कीमतों में पिछले साल के मुकाबले 25 से 30 फीसदी तक इजाफा हुआ है। इसके बावजूद 30 फायर, चटाई, माचिस और मुर्गा बम जैसे पटाखों की खूब बिक्री हो रही है।
विज्ञापन

धनतेरस से ही अकबरपुर, टांडा, जलालपुर, आलापुर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में पटाखों की दुकानें सजने लगी थीं। अकबरपुर की नवीन सब्जी मंडी में लगी दुकानों पर शुक्रवार शाम से ही खरीदारों की भीड़ जुटने लगी। बाजार में 120 और 240 शॉट वाले पटाखों के अलावा अनार, चकरी, आसमानी और चाइनीज पटाखों की मांग बनी हुई है। खासकर आसमान में रंग-बिरंगी रोशनी बिखेरने वाले पटाखे लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन

थोक विक्रेता देवानंद के मुताबिक, पश्चिमी देशों में युद्ध के चलते पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाले रसायनों की कीमतें बढ़ी हैं। इसका असर पटाखों की कीमतों पर पड़ा है। वहीं, अकबरपुर के विक्रेता सपन ने बताया कि लागत बढ़ने के कारण इस बार पिछले साल की अपेक्षा कम पटाखे मंगाए हैं। जो पटाखे पिछले साल 100 रुपये में बिक रहे थे, उनकी कीमत इस बार बढ़कर 125 से 130 रुपये तक पहुंच गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा और आवाज का ध्यान रख खरीदे जा रहे पटाखे
पटाखों की खरीदारी के चलन में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। तेज आवाज वाले पटाखों के बजाय ईको फ्रेंडली और कम आवाज करने वाले पटाखों को भी लोग पसंद कर रहे हैं। अभिभावक बच्चों की पसंद के साथ उनकी सुरक्षा और पटाखों से होने वाले ध्वनि प्रदूषण का भी ध्यान रख रहे हैं। ऐसे में रोशनी और कम आवाज वाले पटाखों की खरीदारी पर जोर दिया जा रहा है।
पटाखे
मूल्य (रुपये में)
30 फायर
600-700
बड़ी फुलझड़ी 650-700
मुर्गा बम
100-120
चटाई
100-3000
चाइनीज माचिस बम
200-300
अनार
300-600
चकरी
200-400
नोट: 30 फायर और चटाई को छोड़कर अन्य पटाखों की कीमत 10 पीस प्रति पैकेट के हिसाब से दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed