{"_id":"60d207c38ebc3ebb92559b4d","slug":"news-of-relief-for-the-poor-in-the-midst-of-corona-crisis-ambedkar-nagar-news-lko5836376101","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संकट के बीच गरीबों के लिए राहत की खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संकट के बीच गरीबों के लिए राहत की खबर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोरोना संकट के बीच आर्थिक संकट से जूझ रहे 400 परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 100 बेटियों के लिए जहां 51 लाख रुपये की राशि जिले को शासन ने उपलब्ध करवाई है।
वहीं शादी अनुदान के लिए 300 बेटियों के वास्ते 60 लाख रुपये भी समाज कल्याण विभाग को शासन से उपलब्ध हो गए हैं।
ऐसे में 400 बेटियों के विवाह के लिए कुल 1 करोड़ 11 लाख रुपये उपलब्ध हो गए हैं। धन की उपलब्धता के बाद शादी अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी इस बीच शुरू कर दी गई है।
कोरोना महामारी से बीते लगभग डेढ़ वर्ष से विभिन्न प्रकार की आर्थिक मुश्किलों से संघर्ष कर रहे लोगों को राहत देने वाली खबर सामने आई है। बेटी की शादी के लिए जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर हैं उन्हें प्रदेश सरकार ने राहत दी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना व शादी अनुदान योजना के तहत 400 बेटियों के विवाह के लिए शासन से समाज कल्याण विभाग को 1 करोड़ 11 लाख रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई है।
वहीं अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना का लाभ जरूरतमंदों को ही मिले। इसमें लापरवाही न करने की चेतावनी भी दी गई। समाज कल्याण विभाग के अनुसार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 100 बेटियों के विवाह के लिए कुल 51 लाख रुपये की राशि शासन से प्राप्त हुई है।
योजना के तहत 35 हजार रुपये का चेक वधू को दिया जाएगा, जबकि 10 हजार रुपये के जीवनोपयोगी सामान दिए जाएंगे। वहीं छह हजार रुपये विवाह की तैयारियों पर खर्च किया जाएगा।
इसके अलावा शादी अनुदान योजना के तहत भी 300 बेटियों के लिए कुल 60 लाख रुपये की राशि मिली है। 20 हजार रुपये शादी अनुदान के रूप में संबंधित परिवार को दिया जाएगा। बताया गया कि अनुसूचित जाति की 200 बेटियों के लिए 40 लाख, जबकि सामान्य वर्ग की 100 बेटियों के लिए 20 लाख रुपये शासन से उपलब्ध हुआ है।
ऑनलाइन आवेदन शुरू
शादी अनुदान योजना के तहत योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन का कार्य प्रारंभ हो गया है। समाज कल्याण विभाग के अनुसार अब तक सामान्य व अनुसूचित जाति के लगभग 75 आवेदन ऑनलाइन मिल चुके हैं।
योजना का अधिक से अधिक पात्रों को लाभ मिले, इसके लिए अभियान चलाकर पात्रों को जागरूक भी किया जा रहा है। इस बीच मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत भी सभी विकास खंडों में प्रचार प्रसार तेज कर दिया गया है।
सभी खंड विकास अधिकारियों को पात्रों का चयन अतिशीघ्र किए जाने का निर्देश भी दिया गया है, जिससे समय रहते योजना का लाभ पात्रों को दिलाया जा सके। भीटी व महरुआ के एक ऐसे ही पात्र ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी बेटी का विवाह तय कर दिया था। उम्मीद जताई कि विवाह से पहले राशि उपलब्ध हो जाएगी।
दिए गए हैं दिशा निर्देश
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पात्रों का चयन किए जाने के लिए सभी खंड विकास अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं। साथ ही शादी अनुदान के लिए भी ऑनलाइन आवेदन के लिए पात्रों को जागरूक किया जा रहा है। - आरके चौरसिया, समाज कल्याण अधिकारी