फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Newly married woman's body found hanging in the room

कमरे में फंदे से लटका मिला नव विवाहिता का शव

Fri, 08 Oct 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Newly married woman's body found hanging in the room
जहांगीरगंज। थाना क्षेत्र के तेजरिया गांव में शुक्रवार को सुबह एक नवविवाहिता का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तेजरिया गांव में सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव निवासी सलमान की पत्नी उम्मेहबीबा (23) का शव घर के कमरे में छत से फंदे पर लटकता मिला। साड़ी से शव लटकने की जानकारी होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। इस बीच जानकारी होते ही एसओ शंभूनाथ टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन

बताया कि बसखारी थाना अंतर्गत मसड़ा निवासी उम्मेहबीबा का विवाह बीती जून में ही सलमान के साथ हुआ था। उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई है, यह रिपोर्ट आने के बाद ही बताया जा सकेगा। मामले में छानबीन की जा रही है। मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed