फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   New Year Celebration

जोरदार तरीके से किया नये साल का स्वागत

Wed, 01 Jan 2020 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
New Year Celebration
फोटो-17, अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय के राजकीय पार्क में नववर्ष के मौके पर जशभन मनाने पहुंचे लोग। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। नववर्ष का उल्लास बुधवार को जिले में हर तरफ दिखा। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जगह जगह आयोजन कर एक दूसरे को नववर्ष की बधाई दी और एक दूसरे को गले लगाकर मुंह मीठा कराया। कहीं केक काटकर नववर्ष का जश्र मनाया, तो कहीं सेल्फी प्वाइंट पर पहुंचकर युवाओं ने सेल्फी लेकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया। सुबह से ही एक दूसरे को फूल देकर नववर्ष की बधाई देने का दौर शुरू हो गया जो देर शाम तक चलता रहा। मंगलवार देर शाम से ही सोशल मीडिया पर नववर्ष की बधाई देने का जो दौर शुरू हुआ। वह बुधवार देर शाम तक चलता रहा। मंगलवार मध्यरात्रि नववर्ष के स्वागत में जगह-जगह आतिशबाजी भी हुई।
विज्ञापन

वैसे तो नववर्ष पर जश्र मनाने का दौर मंगलवार दोपहर बाद से ही शुरू हो गया था, लेकिन बुधवार को नववर्ष का उल्लास चरम पर पहुंच गया। मंगलवार देर शाम से ही जगह जगह डीजे की धुन पर युवाओं के थिरकने का सिलसिला शुरू हो गया। यह सिलसिला मध्यरात्रि तक चलता रहा। मध्यरात्रि को जैसे ही रात के 12 बजा वैसे ही लोग 2020 के स्वागत को लेकर उछल पड़े। नववर्ष के स्वागत का उल्लास लोगों के चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा था। एक-दूसरे को गले लगाकर नववर्ष की बधाई दी। कई स्थानों पर लोगों ने जमकर आतिशबाजी भी की। देर रात तक नववर्ष के स्वागत के लिए आयोजित जश्र के कार्यक्रम चलते रहे। बुधवार सुबह से ही नवववर्ष का उल्लास जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में शुरू हो गया। जगह जगह डीजे पर बज रहे गीतों पर युवा थिरकते नजर आए। कई स्थानों पर लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर नववर्ष की बधाई दी।
विज्ञापन

नववर्ष के मौके पर जगह जगह लोगों ने केक काटकर नववर्ष का जश्न मनाया। जिला मुख्यालय स्थित एकमात्र राजकीय उद्यान पार्क में लगभग पूरे दिन चहल पहल रही। युवाओं व बच्चों ने पहुंचकर जमकर जश्र मनाया। बसखारी से आए मानीसी, सुजाता, रेनू, पूजा, आरती, पियूष, आशीष आदि ने पार्क में केक काटा और एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर नववर्ष की बधाई दी। एनटीपीसी में विश्वकर्मा पार्क में एनटीपीपसी कार्यकारी निदेशक केएस राजीव की मौजूदगी में एनटीपीसी गीत प्रस्तुत किया गया। साथ ही केेक काटकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया और नववर्ष की बधाई दी। कार्यकारी निदेशक ने एनटीपीसी की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा जलालपुर, आलापुर, भीटी व टांडा में भी कई स्थानों पर केक काटकर नववर्ष का जश्र मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नववर्ष के जश्र के बीच जिला मुख्यालय स्थित राजकीय उद्यान पार्क में सेल्फी प्वाइंट बनाया गया था। यहां पहुंचकर युवाओं ने बढ़ चढ़कर सेल्फी ली। एनटीपीसी से आए प्रियांशी, ग्रियांशी, प्रिंसी, मनीषा व अमन ने सेल्फी प्वाइंट पर पहुंचकर सेल्फी ली। कहा कि उन्होंने सेल्फी को सोशल मीडिया पर शेयर भी बढ़ चढ़कर की। अकबरपुर के रत्नेश, राहुल, जिज्ञासा, सृष्टि, नंदनी, वर्षा ने भी सेल्फी प्वाइंट पर पहुंचकर सेल्फी ली। इसके अलावा पुराने तहसील तिराहा, फौव्वारा तिराहा, एनटीपीसी पार्क में भी युवाओं ने पहुंचकर सेल्फी ली।
नववर्ष पर बुधवार को पूरे दिन नववर्ष की बधाई देने का दौर चला। लोगों ने एक दूसरे को फूल देकर नववर्ष की बधाई दी। कुर्कीबाजार से राजकीय उद्यान पार्क पहुंचे खुशीराम ने अपनी पत्नी मनीषा को गुलाब का फूल देकर नववर्ष की बधाइ्र दी। युवती कोमल ने अपनी सहेली काजोल को फूल देकर नववर्ष की बधाई दी। इसके अलावा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह से ही एक दूसरे को फूल देकर बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक चलता रहा। फूलों का उपहार देने के चलते इसकी खरीददारी के लिए पूरे दिन जगह जगह फूलों की दुकान पर खरीददारों की भीड़ लगी रही। बस स्टेशन पर फूलों की दुकान करने वाले सभाजीत ने कहा कि खराब मौसम को देखते हुए ऐसा लग रहा था कि जैसे इस बार बिक्री नहीं होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उम्मीद के विपरीत लोगों ने बढ़ चढ़कर फूलों की खरीददारी की।
नववर्ष के स्वागत के लिए मंगलवार सुबह जिले की विभिन्न मंदिरों में शुरू हएु रामायण पाठ का समापन बुधवार सुबह समापन हुआ। इसके बाद आने वाले श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण भी हुआ। अकबरपुर नगर के पुराने तहसील तिराहा स्थित हनुमान मंदिर में बुधवार को रामायण पाठ के समापन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इससे पहले नववर्ष पर देश में अमन चैन की दुआ भी की गई।

नववर्ष के जश्र में किसी प्रकार की बाधा न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे। प्रमुख स्थानों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। जिला मुख्यालय स्थित राजकीय उद्यान पार्क के बाहर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इसके अलावा टांडा, जलालपुर, भीटी व आलापुर में भी जगह जगह सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। एएसपी अवनीश कुमार मिश्र ने बताया कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोक ने के लिए जगह जगह सुरक्षा के सख्त प्रबंध किए गए थे। कहीं से किसी भी प्रकार की समस्या की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed