फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Network Failed

नेटवर्क में गड़बड़ी से नहीं जमा हो सका बिजली का बिल

Wed, 18 Mar 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Network Failed
फोटो 9, अंबेडकरनगर के जिला पूर्ति कार्यालय में नेटवर्क गायब होने से प्रभावित हो रहा फीडिंग कार्य। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। नेटवर्क में गड़बड़ी का प्रतिकूल प्रभाव बुधवार को अकबरपुर विद्युत कार्यालय व जिलापूर्ति अधिकारी कार्यालय में पड़ा। लगभग पूरे दिन नटवर्क में आई खराबी के चलते एक तरफ जहां अकबरपुर विद्युत कार्यालय में बिजली बिल नहीं जमा हो सका, वहीं जिलापूर्ति अधिकारी कार्यालय में भी विभिन्न प्रकार की फीडिंग समेत कई अन्य कार्य प्रभावित हुए। अपराह्न तक नेटवर्क दुरुस्त न होने के चलते संबंधित कार्यालयों में विभिन्न कार्यों के लिए पहुंचने वालों को विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही कई अन्य सरकारी व निजी कार्यालयों पर भी आंशिक असर देखने को मिला।
विज्ञापन

भारतीय दूरसंचार सेवा आए दिन बेपटरी होती रहती है। इसका प्रतिकूल प्रभाव कार्यालयों में होने वाले कार्यों पर भी पड़ता है। बुधवार को एक बार फिर से अकबरपुर विद्युत कार्यालय व जिलापूर्ति अधिकारी कार्यालय में नेटवर्क में गड़बड़ी आ गई। इससे इन दोनों कार्यालयों में विभिन्न प्रकार के कार्य प्रभावित हुए। अपराह्न तक नेटवर्क दुरुस्त नहीं हो सका। नतीजा यह रहा कि संबंधित कार्यालयों में विभिन्न कार्यों के लिए पहुंचने वालों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। उनका कहना था कि यदि बीएसएनएल सेवा कार्य करना बंद कर दे, तो कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए निजी संचार सेवा का भी सहारा लेना चाहिए।
विज्ञापन

नेटवर्क खराब होने के चलते अकबरपुर विद्युत कार्यालय में एक तरफ जहां बिजली बिल नहीं जमा हो सकी, तो वहीं बिल दुरुस्त कराने, कनेक्शन आदि के लिए पहुंचे नागरिकों को मायूसी हाथ लगी। बिल जमा करने पहुंचे रामराज, आनंद दुबे, बृजलाल, चौथी, विमला देवी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि नेटवर्क की खराबी के चलते उन्हें अब वापस लौटने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जिलापूर्ति अधिकारी कार्यालय में भी विभिन्न प्रकार की फीडिंग का कार्य प्रभावित रहा। रिंकू त्रिपाठी, निर्मोही, हीरालाल, जयकिशन ने कहा कि उनका नाम राशनकार्ड से कट गया है। वे इसके लिए फीडिंग कराने पहुंचे थे। यहां पता चला कि नेटवर्क सही नहीं है। ऐसे में फीडिंग का कार्य नहीं हो सकेगा। उधर दूरसंचार अभियंता बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि तकनीकी दिक्कत आई थी, जिसे दुरुस्त करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed