फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Network collapsed due to UFC cut, online work stalled

यूएफसी कटने से नेटवर्क ध्वस्त, ऑनलाइन काम ठप

Mon, 18 Jul 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Network collapsed due to UFC cut, online work stalled
अंबेडकरनगर। कटेहरी के निकट दूरसंचार विभाग की भूमिगत फाइबर केबल (यूएफसी) क्षतिग्रस्त होने से जिले में डेटा व मोबाइल जुड़ी नेटवर्क सेवाएं ध्वस्त रही। इससे ऑन लाइन सेवाओं से जुड़े सभी काम काज बाधित होने से सभी को दिनभर काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार देर शाम से बाधित हुई नेटवर्क सेवा सोमवार को दिन भर चली कवायद के बाद भी पूरी तरह सुचारु नहीं बनायी जा सकी।
विज्ञापन

केबल फाल्ट के कारण नेटवर्क सिग्नल न मिल पाने से बीएसएनएल की मोबाइल वे डेटा बेस सेवाएं रविवार रात से लेकर सोमवार शाम तक बाधित बनी रहने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी उठानी पड़ी। इस दौरान वॉयस कॉल के साथ ही व्हाट्सएप व अन्य सोशल मीडिया का संचालन न होने से सरकारी कार्यालयों से जुड़े सीयूजी नंबरों के साथ ही आम लोगों को भी दिन भर बातचीत के लिए दूसरे नेटवर्क के सिम का प्रयोग करना पड़ा। नेटवर्क फाल्ट के कारण सोमवार को पूरे दिन जिले में रेल आरक्षण कार्य से लेकर एआरटीओ कार्यालय, तहसील कार्यालयों, कलेक्ट्रेट से लेकर बैंकों व ई सुविधा केंद्रों तक काम काज पूरी तरह बाधित रहा।
विज्ञापन

अकबरपुर तहसील में नेटवर्क ध्वस्त रहने से खतौनी की नकल आदि निकालने का कार्य नहीं हो सका। तमाम बैंकों के काम काज पर भी इसका सीधा असर पड़ा। इस दौरान कई कार्यालयों में आम लोगों को परेशानी से बचाने के लिए वैकल्पिक प्रबंध के साथ किसी तरह जरूरी काम काज निपटाया गया। बीएसएनएल से जुड़े अधिकारी सोमवार को दिन भर यूएफसी में आयी फाल्ट को दुरुस्त बनाने की कवायद में जुटे रहने के बाद भी ध्वस्त नेटवर्क सिस्टम को पूरी तरह बहाल नही करा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी तरह ठप रहा आरक्षण
बीएसएनएल नेटवर्क सेवा ध्वस्त हो जाने का सबसे ज्यादा असर अकबरपुर रेलवे स्टेशन के टिकट आरक्षण केंद्र पर दिखा। इस दौरान टिकट आरक्षण के लिए प्रतिदिन केंद्र पर पहुंचने वाले औसतन साढ़े पांच सौ यात्रियों को टिकट व आरक्षण कार्य न हो पाने के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ी। आरक्षण केंद्र के पर्यवेक्षक बृजेश यादव ने बताया कि रविवार से गायब हुआ नेटवर्क सोमवार शाम तक नहीं आया। इसके चलते इंटरनेट से जुड़ी सेवा संचालित न हो पाने से टिकट व आरक्षण कराने के लिए दूर दराज से केंद्र पर आए यात्रियों को काफी परेशानी हुई। मुंबई के लिए टिकट आरक्षण कराने पहुंचे कटेहरी के रवि कुमार ने इस पर नाराजगी जताते हुए बताया कि आरक्षण केंद्र पर आए दिन नेटवर्क खराब रहने से आरक्षण कराए बिना ही मायूस लौटना पड़ता है।
नहीं मिली खतौनी, निराश लौटे लोग
बीएसएनएल नेटवर्क की गड़बड़ी के चलते अकबरपुर तहसील में ऑन लाइन सेवा से जुड़े काम काज न हो पाने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। जाति आय व निवास प्रमाणपत्र समेत खतौनी की नकल कापी समेत अन्य जरूरी दस्तावेज लेने तहसील पहुंचे लोगों को सुबह से लेकर शाम तक इंतजार के बाद भी मायूस लौटना पड़ा। ऑन लाइन कार्य न होने से राजस्व कोर्ट से संबंधित ऑनलाइन कार्य न हो पाने के साथ ही राशनकार्ड की फीडिंग से जुड़ा काम भी नहीं हो सका। एसडीएम पवन कुमार जायसवाल ने बताया कि रविवार रात से बाधित हुई नेटवर्क सेवा के कारण सोमवार शाम तक तहसील से जुड़ा काम काज पूरी तरह बाधित रहा। हालांकि दोपहर बाद जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के लिए वैकल्पिक प्रबंधों से खतौनी व जरूरी प्रमाणपत्र निकाले जाने का कार्य करवाया गया। इस दौरान खतौनी की नकल लेने के लिए पहुंचे लोरपुर के जगदीश व बेवाना के संतोष ने नाराजगी जताते हुए कहा कि आए दिन नेटवर्क फाल्ट के कारण खसरा खतौनी की नकल नहीं मिल पाती है।

काम निपटाने को वैकल्पिक प्रबंध
नेटवर्क फाल्ट के कारण इंटरनेट सेवाओं में आयी खराबी का प्रतिकूल प्रभाव एआरटीओ कार्यालय के काम काज पर भी रहा। इस दौरान नया लाइसेंस बनवाने, नवीनीकरण कराने के साथ ही वाहनों के दस्तावेजों को बनवाने व टैक्स इत्यादि जमा करने से जुड़े कार्य न हो पाने से कार्यालय पहुंचे लोगों को काफी परेशानी हुई। राहत दिलाने के लिए एआरटीओ प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत निजी मोबाइल आपरेटर के नेटवर्क से सिस्टम को जोड़ कर जरूरी काम काज निपटाए। रविवार रात से शुरू हुई नेटवर्क फाल्ट के कारण सोमवार को दिन भर बीएसएनएल सेवा से जुड़े सरकारी व निजी कार्यालयों के साथ ही बैंकों में भी काम काज पटरी से उतरा रहा। इस दौरान बीएसएनएल ब्राडबैंड व इंटरनेट से जुड़े कई एटीएम का संचालन भी ठप हो जाने से लोगों को पैसा निकासी में भी काफी दिक्कत उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed