फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Network collapsed due to cable fault, online work stalled

केबल फॉल्ट से नेटवर्क ध्वस्त, ऑनलाइन काम ठप

Mon, 01 Aug 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Network collapsed due to cable fault, online work stalled
अंबेडकरनगर में बीएसएनएल सेवा के ठप होने से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर प्रभावित रहा आरक्षण का कार्य? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय पर ओवरब्रिज के नीचे बीते शनिवार की शाम बीएसएनएल की भूमिगत फाइबर केबल (यूएफसी) में आई तकनीकी फॉल्ट से संचार सेवाएं अस्तव्यस्त रहीं। नेटवर्क सिग्नल न मिल पाने से मोबाइल सेवा के साथ ही ऑनलाइन सेवा से जुड़े सभी तरह के काम ठप रहे।
विज्ञापन

इससे रेलवे आरक्षण केंद्र से लेकर बैंकों व अन्य सरकारी व निजी कार्यालयों में काम सोमवार को दिन भर डेटा सेवा से जुड़े कार्य बाधित रहने से जरूरतमंदों को परेशानी उठानी पड़ी। सबसे ज्यादा परेशानी माह की पहली तारीख होने के कारण कर्मचारियों व पेंशनधारकों को बैंकों से पैसा निकासी न हो पाने के कारण हुई। फॉल्ट की सूचना के बाद लखनऊ से आई तकनीकी अफसरों की टीम भी देर शाम तक गड़बड़ी को दूर कराने से जूझती दिखी।
विज्ञापन

केबल फॉल्ट के कारण नेटवर्क सिग्नल न मिल पाने से बीएसएनएल की मोबाइल व डेटा बेस सेवा शनिवार रात से लेकर सोमवार शाम तक बाधित रही। इस दौरान वॉयस कॉल के साथ ही व्हाट्सएप व अन्य सोशल मीडिया का संचालन न होने से सरकारी कार्यालयों से जुड़े सीयूजी नंबरों के साथ ही आम लोगों को भी दिन भर बातचीत के लिए दूसरे नेटवर्क के सिम का प्रयोग करना पड़ा। नेटवर्क फॉल्ट के कारण सोमवार को पूरे दिन जिले में रेल आरक्षण कार्य से लेकर एआरटीओ कार्यालय, तहसील कार्यालयों, कलेक्ट्रेट से लेकर बैंकों व ई सुविधा केंद्रों तक काम पूरी तरह बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठप रहा टिकट आरक्षण
शनिवार शाम 4:10 बजे बीएसएनएल सेवा ध्वस्त होने से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर टिकट आरक्षण का कार्य पूरी तरह से ठप हो गया। सोमवार को शाम तक नेटवर्क सेवा दुरुस्त न हो पाने के कारण टिकट आरक्षण के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों को मायूस होकर लौटना पड़ा। आरक्षण पर्यवेक्षक बृजेश यादव ने बताया कि इससे प्रतिदिन करीब तीन लाख की राजस्व बिक्री पर सीधा असर पड़ा है। आरक्षित टिकट के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे शहजादपुर के अतुल कुमार व मीरानपुर के राहुल श्रीवास्तव ने नाराजगी जताते हुए बताया कि आए दिन बीएसएनएल सेवा में फॉल्ट के कारण काम न होने से परेशानी उठानी पड़ती है।
नहीं हो सका वेतन व पेंशन का भुगतान
बीएसएनएल की नेटवर्क सेवा में हुई गड़बड़ी का सीधा असर जिला कोषागार कार्यालय व बैंकों के काम पर दिखा। माह की पहली तारीख होने के कारण बड़ी संख्या में कर्मचारियों व पेंशनधारकों के खाते से भुगतान का कार्य न हो पाने से लोगों को परेशानी हुई। जिला कोषागार अधिकारी जगरोपन राम ने बताया कि शनिवार दोपहर तक जिन कर्मचारियों का बिल कार्यालय मेें प्रस्तुत हुआ था, उनका भुगतान हो गया। शाम 4:10 बजे बीएसएनएल नेटवर्क के गायब हो जाने के बाद से भुगतान संबंधी कार्य प्रभावित है। सोमवार को विभिन्न कार्यालयों से करीब 20 हजार कर्मचारियों व पेंशनधारकों के वेतन व पेंशन भुगतान के लिए बिल नेटवर्क न होने के कारण अटके रहे।
वैकल्पिक इंतजाम कर निपटाए जरूरी काम
बेपटरी हुई बीएसएनएल सेवा का असर एआरटीओ से लेकर तहसील व कार्यालय पर भी पड़ा। इस दौरान जरूरी काम निपटाने के लिए इन कार्यालयों में दूसरी निजी दूरसंचार कंपनियों के नेटवर्क के माध्यम से महत्वपूर्ण कार्यों को निपटाया गया। आरआई बिपिन कुमार ने बताया कि शनिवार शाम से नेटवर्क न होने से कार्य प्रभावित हुआ। सोमवार को भी यह सिलसिला जारी रहा। इस दौरान टैक्स जमा करने से लेकर फिटनेस व लाइसेंस संबंधी कार्य प्रभावित रहा। तहसील में भी ऑनलाइन सेवा से जुड़े काम न हो पाने से परेशानी रही। जाति, आय व निवास प्रमाणपत्र समेत खतौनी की नकल कॉपी समेत अन्य जरूरी दस्तावेज लेने तहसील पहुंचे लोगों को दिनभर इंतजार के बाद भी मायूस लौटना पड़ा।

गड़बड़ी दूर करने में जुटी टीम
अकबरपुर नगर स्थित ओवरब्रिज के नीचे बीएसएनएल की केबल कट जाने से नेटवर्क संबंधी समस्या बनी हुई है। फॉल्ट दुरुस्त कराने के लिए अयोध्या से तकनीकी अफसरों की टीम पहुंची है। गड़बड़ी दूर होते ही देर रात तक नेटवर्क सेवा पूरी तरह बहाल हो जाएगी।
दुर्गेश कुमार, जीटीओ अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed