फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Neha wins in badminton, Twinkle wins in high jump

Ambedkar Nagar News: बैडमिंटन में नेहा, ऊंची कूद में टि्वंकल ने मारी बाजी

Tue, 13 Dec 2022 06:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Neha wins in badminton, Twinkle wins in high jump
अंबेडकरनगर। छत्रपति शाहूूजी महाराज राजकीय पालीटेक्निक विद्यालय अकबरपुर परिसर में सोमवार को तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस दौरान बैडमिंटन स्पर्धा में नेहा यादव जबकि ऊंची कूद में ट्विंकल ने जीत हासिल कर बाजी मारी।
विज्ञापन

इस दौरान मौजूद साथी छात्र-छात्राओं ने विजेता खिलाड़ियों का स्वागत तालियों की गड़गड़ाहट के साथ किया। प्रतिभागी विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ ही बच्चों के अभिभावक व शिक्षक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रतिस्पर्धा के दौरान शॉटपुट बालक वर्ग के खेल में रामप्रताप पहले अंकेश अग्रहरि दूसरे वअमित वर्मा तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में नेहा यादव ने जीत हासिल की जबकि ट्विंकल अग्रहरि दूसरे व प्रतिमा विश्वकर्मा तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैडमिंटन बालिका में नेहा यादव पहले, कशिश सिंह दूसरे और साक्षी भारती तीसरे स्थान पर रही। ऊंची कूद में ट्विंकल अग्रहरि पहले नेहा यादव दूसरे और कंचन तीसरे स्थान पर रही। भाला फेंक में कंचन यादव अव्वल रही।

इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि एमएलसी हरिओम पांडेय ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ ही खेलों में भी बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी करने का आह्वान किया। कहा कि शिक्षा की तरह ही खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अब बेहतर भविष्य प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य वीके पाठक व संयोजक नीलम श्रीवास्तव तथा आयोजन सचिव दिग्विजय पांडेय व दीप शक्ति भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed