{"_id":"5d90eada8ebc3e93c418b6e5","slug":"navratra-ambedkar-nagar-news-lko4842575156","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलश स्थापना के साथ ही शुरू हुआ पूजन अर्चन का दौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलश स्थापना के साथ ही शुरू हुआ पूजन अर्चन का दौर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार सुबह से ही मां दुर्गा के जयकारों के बीच विधिविधान पूर्वक मंदिरों व घरों में कलश की स्थापना की गई। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने माता रानी के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की आराधना कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।
व्रत रखने के साथ ही श्रद्धालुओं ने मंदिरों में विशेष पूजन-अर्चन किया। दुर्गा मंदिरों में सुबह-शाम होने वाली आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। रविवार सुबह से ही माता रानी के पूजन-अर्चन का दौर शुरू हो गया जो देर शाम तक जारी रहा।
मंदिरों व घरों में विधिविधान पूर्वक कलश की स्थापना की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर माता रानी के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री को माथा टेका और विशेष पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन
अकबरपुर नगर के पुराने तहसील तिराहा के निकट स्थित गायत्री मंदिर में शनिवार देर शाम ही कलश की स्थापना कर दी गई थी। पुजारी विद्यासागर पांडेय की मौजूदगी में सुबह-शाम हुई आरती में भारी तादात में श्रद्धालु शामिल हुए।
इसके अलावा डाकघर के निकट स्थित दुर्गा मंदिर, नई सड़क स्थित काली मंदिर, पंडाटोला स्थित दुर्गा मंदिर, रेलवे स्टेशन के निकट स्थित दुर्गा मंदिर समेत अन्य दुर्गा मंदिरों में लगभग पूरे दिन पूजन-अर्चन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। टांडा, आलापुर, जलालपुर व भीटी तहसील क्षेत्रों में भी भारी तादात में श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजन-अर्चन किया।