फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Navodaya Vidyalaya entrance held at 10 examination centers

10 परीक्षा केंद्रों पर हुआ नवोदय विद्यालय एंट्रेंस

Wed, 11 Aug 2021 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Navodaya Vidyalaya entrance held at 10 examination centers
अंबेडकरनगर के बीएन इंटर कॉलेज में कक्ष संख्या देखते परीक्षार्थी - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिले के 10 केंद्रों पर बुधवार को नवोदय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित परीक्षा से 947 परीक्षार्थियों ने किनारा कर लिया। कुल 2137 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी, लेकिन 1190 परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा दी। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जहां 10 खंड शिक्षा अधिकारियों को सेंटर आब्जर्वर की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, वहीं 5 उड़नदस्ते का भी गठन किया गया था, जो विभिन्न केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

बुधवार को जिले में 10 परीक्षा केंद्रों पर नवोदय प्रवेश परीक्षा का आयोजन हुआ। परीक्षा को शांति पूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए 10 खंड शिक्षा अधिकारियों को सेंटर ऑब्जर्वर बनाया गया था। सभी एबीएसए अपने अपने परीक्षा केंद्रों पर मुस्तैद नजर आए। इसके अलावा पांच उड़नदस्ते का गठन किया गया था। उड़नदस्ते ने अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर जांच-पड़ताल भी की। परीक्षा सुबह पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे से अपराह्न डेढ़ बजे तक चली। परीक्षा में पंजीकृत कुल 2137 परीक्षार्थियों को हिस्सा लेना था। परंतु 947 परीक्षार्थियों ने अपनी परीक्षा छोड़ दी। कुल 1190 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा प्रभारी नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य आरवी वर्मा ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई।
विज्ञापन

बताया कि छात्र-छात्राओं को परीक्षा के दौरान कोरोना गाइडलाइन का गंभीरता से पालन कराया गया। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो इसके लिए पर्याप्त व्यवस्था पहले से ही की गई थी। कहा कि परीक्षा कापियों का मूल्यांकन के बाद जल्द ही परिणाम घोषित किया जाएगा। परीक्षा में सफल होने वाले छात्र छात्राओं को नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश दिया जाएगा। कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी सेंटर पर कोई समस्या सामने नही आयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed