{"_id":"79c7c2edffa64129fefc87fa1c5120e1","slug":"national-song-reverberates-everywhere-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज गूंजेगा हर जगह राष्ट्रीय गीत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज गूंजेगा हर जगह राष्ट्रीय गीत
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य आयोजन जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइंस में होगा। यहां न सिर्फ पुलिसकर्मी मुख्य अतिथि दुग्ध विकास मंत्री राममूर्ति वर्मा को सलामी देंगे, बल्कि विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र छात्राओं द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने के लिए एक दिन पूर्व ही भव्य साज सजावट का कार्य पूर्ण कर लिया गया। आवश्यक रिहर्सल दो दिन पहले ही हो चुका है। कार्यक्रम की भव्यता में किसी प्रकार की कमी न रह जाए, इसके लिए सोमवार दोपहर बाद एसपी अजय सिंह ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
उधर, गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित विद्यालयों में भी आवश्यक तैयारियां एक दिन पूर्व पूर्ण कर ली गईं।
विज्ञापन
विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रिहर्सल भी हुआ। पर्व पर होने वाले कार्यक्रमों को सबसे अधिक उत्साह छात्र-छात्राओं में दिखा। वे एक दिन पहले ही कार्यक्रमों की तैयारियां करते दिखे।
इसके अलावा जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों की छोटी बड़ी बाजारों में जगह जगह तिरंगे झंडे व तिरंगी कैप की दुकानें सज गई, जिनकी बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने खरीददारी की।