{"_id":"62e97018d737b76794092385","slug":"nagdevta-worshiped-children-beaten-dolls-ambedkar-nagar-news-lko642396336","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूजे गए नागदेवता, बच्चों ने पीटी गुड़िया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूजे गए नागदेवता, बच्चों ने पीटी गुड़िया
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नागपंचमी का पर्व मंगलवार को जिले में पूरे उल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने विभिन्न शिव मंदिरों व शिवालयों में पहुंचकर भगवान शिव की आराधना करने के साथ ही नागदेवता की पूजा-अर्चना की। ग्रामीण क्षेत्रों में भी तालाबों पर गुड़िया पीटने की रस्म निभाई। कई क्षेत्रों में मेले व दंगल का आयोजन हुआ। झूलों का आनंद उठाने के साथ ही कजरी गीतों के गायन की परंपरा का भी निर्वहन किया गया। घरों में तरह तरह के पकवान भी बनाए गए।
नागपंचमी के मौके पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विविध आयोजन हुए। नागपंचमी को लेकर घरों में नागदेवता की विधिविधान से पूजा-अर्चना हुई। परंपरा के अनुसार नागदेवता को दूध व लावा चढ़ाया गया। इसके अलावा शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक में गांव के बच्चों ने पहुंचकर गुड़िया पीटने की परंपरा निभाई।
ग्रामीण क्षेत्रों में कजरी गीत व झूले का आनंद भी उठाते लोग दिखे। जिला मुख्यालय के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में नागपंचमी का पर्व उल्लास के साथ मना। अकबरपुर नगर से सटे पवित्र धाम शिवबाबा, शहजादपुर शिवालय, मीरानपुर स्थित शिव मंदिर सहित अन्य क्षेत्रों में स्थित मंदिरों पर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव व नागदेवता की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
कई जगह क्षेत्रीय मेलों का आयोजन हुआ। साथ ही कई क्षेत्रों में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। टांडा तहसील क्षेत्र के कई गांवों में दंगल प्रतियोगिता हुई, जिसमें पहलवानों ने हिस्सा लिया।