फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Nagar palika

कार्य बहिष्कार पर डटे नगर पालिका कर्मी, सफाई व्यवस्था चौपट

Thu, 19 Nov 2020 10:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
Nagar palika
टांडा। प्रतिमा विक्रेताओं व नगरपालिका कर्मियों के बीच बीते दिनों हुए विवाद मामले में कार्रवाई को लेकर नगर पालिका कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा। इससे नगर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो चुकी है। रात में स्ट्रीट लाइट भी कर्मचारियों ने नहीं जलायी। हड़ताल के कारण नगर में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगना शुरू हो चुका है। पालिका कार्यालय के मुख्य द्वार पर गुरुवार को ताला लगा रहा। प्रशासन मामले को सुलझाने को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहा है। इससे आम लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और लोगों का गुस्सा बढ़ रहा है।
विज्ञापन

बताते चलें कि दीप पर्व से पहले नगर पालिका कर्मचारियों का प्रतिमा विक्रेताओं से विवाद हो गया था। मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर कर्मचारी आंदोलित हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उनके साथ अभद्रता करने के मामले में केस दर्ज किया जाए तो दूसरी तरफ सभासद प्रतिनिधि का कहना है कि मामले को असल मुद्दे से भटकाया जा रहा है। कुछ कर्मचारी खुन्नस के चलते उनके विरुद्घ केस दर्ज कराने का प्रयास कर रहे हैं। असल में कर्मचारी अपनी मनमानी को छिपाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रशासन को अविलंब दोषी कर्मचारियों के विरुद्घ कार्रवाई करनी चाहिए। कर्मचारियों की इस हड़ताल का खामियाजा नगरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। नगर की लगभग एक लाख आबादी को गंदगी के चलते मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। जगह-जगह गंदगी के अंबार लगे हैं। कर्मचारियों ने बुधवार रात स्ट्रीट लाइट भी नहीं जलायी। इससे नगर में अंधेरा छाया रहा। उधर, पालिका के कार्यवाहक अध्यक्ष एसडीएम अभिषेक पाठक ने कहा कि जल्द ही कर्मचारियों से बात कर हड़ताल समाप्त करायी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed