{"_id":"5d5c368f8ebc3e6c5d173ba9","slug":"nagar-nigam-ambedkar-nagar-news-lko47725683","type":"story","status":"publish","title_hn":"नपा प्रशासन बेफिक्र, कीचड़ व जल निकासी से जूझ रहा नगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नपा प्रशासन बेफिक्र, कीचड़ व जल निकासी से जूझ रहा नगर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर को स्वच्छ रखने को लेकर नगर पालिका प्रशासन पूरी तरह उदासीन है। शहर में हर समय जगह-जगह गंदगी देखने को मिल जाएगी। बारिश के मौसम में तो और बुरा हाल हो गया है। नगर में कई स्थान ऐसे हैं, जहां समस्या दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। शिकायतें कर्मचारियों से लेकर नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी तक से दर्ज कराई जाती है, लेकिन होता कुछ नहीं है।
शहर के अयोध्या मुख्यमार्ग पर शीतला आश्रम के पास से सड़क की दोनों पटरियों पर जगह-जगह गंदे पानी व कीचड़ का जमाव है। शिवानी नर्सिंग होम से बनगांव मुख्य मार्ग तक स्थिति बद से बदतर है। तेज बारिश कई दिनों से नहीं हुई है, लेकिन यहां कीचड़ व जलभराव की स्थिति है। दुकानदारों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। संक्रामक रोगों का खतरा भी बढ़ गया है। दुकानदार अजय सिंह, आशू वर्मा व सुरेश यादव आदि का कहना है कि इसे लेकर कई बार शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन नगर पालिका प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। कीचड़ व दुर्गंध से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है।
खटिकाना, पेवाड़ा, अहिराना, कसाई टोला सहित अन्य मोहल्लों में जल निकासी के लिए बनी नालियां गंदगी से भरी पड़ी हैं। हल्की बारिश में भी कीचड़ सड़क पर आ जाता है। शहजादपुर सब्जी मंडी में भी गंदगी और जलनिकासी की समस्या के चलते हल्की सी बारिश होने पर ही कीचड़ हो जाता है। तेज दुर्गंध भी यहां बड़ी समस्या है। आलोक त्रिपाठी, संदीप यादव, प्रदीप वर्मा व मनीष पटेल आदि ने नगर पालिका प्रशासन से सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
समुचित सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। कहीं गंदगी की समस्या मिली तो कर्मचारियों पर कार्रवाई भी होगी। बीते दिनों हुई बैठक में भी सफाई व्यवस्था की समीक्षा की गई थी। कर्मचारियों को फिर से निर्देश दिए जाएंगे। - सरिता गुप्ता, अध्यक्ष, नगर पालिका, अकबरपुर