{"_id":"5dcd88ce8ebc3e54bc04758a","slug":"nagar-keertan-ambedkar-nagar-news-lko4922328178","type":"story","status":"publish","title_hn":"भव्य नगर कीर्तन के साथ संपन्न हुआ गुरुनानक का प्रकाशोत्सव पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भव्य नगर कीर्तन के साथ संपन्न हुआ गुरुनानक का प्रकाशोत्सव पर्व
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के टांडा में प्रकाशोत्सव के समापन मौके पर निकले नगर कीर्तन में शामिल सिख समुदाय के कल?
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा। सिख पंथ के संस्थापक व प्रथम गुरु श्रीगुरु नानकदेव जी महाराज के 550 वें प्रकाशोत्सव के अवसर पर गुरुवार को अपराह्न श्रीगुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के तत्वावधान में परंपरागत नगर कीर्तन निकला। इसमें सिख समाज के अलावा अन्य सभी वर्गों के लोग भारी संख्या में शामिल हुए। नगर के विभिन्न मोहल्लों व मुख्य मार्ग पर लगे तोरणद्वार के अलावा नागरिकों ने जगह-जगह नगर-कीर्तन की अगवानी कर भव्य स्वागत किया। प्रकाशोत्सव के अवसर पर निकले नगर कीर्तन में धार्मिक, सामाजिक संस्था, राजनीतिक दलों के साथ समाज के सभी वर्गों की सहभागिता रही। नगर कीर्तन में पंजाब से आए भागड़ा व गतका पार्टी के कलाकारों ने निराले और साहसिक कला दिखा कर नागरिकों को आकर्षित कर खूब प्रशंसा ली।
श्रीगुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के तत्वावधान में श्रीगुरु नानकदेव जी महाराज के प्रकाशोत्सव पर भव्य नगर कीर्तन निकला। इसमें त्याग, बलिदान, संघर्ष, राष्ट्रप्रेम, शांति, सद्भाव व भाईचारे का संदेश दिया गया। गुरुद्वारे से निकली कीर्तन यात्रा नगर के मोहल्ला हयातगंज, सब्जी मंडी, नगर पालिका, स्टेट बैंक, मीरानपुरा, महिला अस्पताल, आरकेबीके, पानी टंकी चौराहे से होकर चौक, घंटाघर, छज्जापुर होते हुए गुरुद्वारा पहुंचकर समाप्त हुई। श्रीगुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार अमरजीत सिंह ऊर्फ बबलू, सेक्रेटरी सरदार सतपाल सिंह सलूजा, खजांची सरदार गुलशन सलूजा, सरदार अंशू बग्गा आदि की अगुवाई व सरदार महेंद्र पाल सिंह छाबड़ा, खुशहाल सिंह, नरेंद्र सिंह, करमजीत सिंह बग्गा, गुरदीप सिंह, कैप्टन सिंह अरोड़ा, गुरबक्श सिंह खालसा, वीशू सलूजा, करन सिंह खालसा आदि की देखरेख में संचालित नगर कीर्तन यात्रा का जगह-जगह नागरिकों ने अरदास, पुष्प वर्षा व प्रसाद वितरण कर उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
इस अवसर पर पालिकी साहिब के पीछे भजन-कीर्तन करती महिलाओं का समूह, कतारबद्ध बच्चों की टोली व सेवादारों का श्रद्धापूर्वक सेवाभाव उल्लेखनीय रहा। परंपरा के तहत भव्यता के साथ निकले नगर कीर्तन का नगर पालिका के पास खालसा ग्रुप के गुरुबख्श सिंह, स्टेट बैंक के पास सरदार राजेंद्र सिंह सलूजा, दिनेश नारायण सिंह, राजेश सलूजा, रंजीत सिंह, अमरजीत सिंह, प्रिंस, शोभा सिंह आदि ने अगवानी कर प्रसाद वितरित किया। महिला अस्पताल के पास श्रीगुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के पूर्व प्रधान सरदार सतनाम सिंह बग्गा व धर्मवीर सिंह बग्गा के साथ युवा सिख समाज के श्रद्धालुओं ने श्रद्धा व भक्ति के साथ अरदास कर प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
पानी टंकी के पास सरदार हरजीत सिंह पप्पू ने अरदास कर नगर कीर्तन की अगुवानी की। एक माह से चल रहे प्रकाशोत्सव का समापन गुरुवार को हर्षोल्लास से हुआ। श्री गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के सेक्रेटरी सरदार सतपाल सिंह सलूजा ने प्रकाशोत्सव में सभी के सहयोग के लिये आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से सामाजिक सौहार्द और मजबूत होता है।