{"_id":"63ce74045e968917a772ccb7","slug":"na-ambedkar-nagar-news-c-13-1-62172-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सेमीफाइनल में पहुंची अकबरपुर व खसरोपुर की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सेमीफाइनल में पहुंची अकबरपुर व खसरोपुर की टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसखारी (अंबेडकरनगर)। एसबी नेशनल इंटर कॉलेज के खेल मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को दो क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए।
पहला मैच अकबरपुर की टीम ने 85 रनों के भारी अंतर से तथा दूसरा मैच खसरोपुर की टीम ने सात विकेट से जीत लिया। इसके साथ ही इन दोनों टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बना ली।
पहले मैच में अकबरपुर की टीम ने टॉस जीता। बल्लेबाज राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 109 रन की शानदार पारी खेली। इसके साथ ही टीम ने सात ओवर में 155 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।
लक्ष्य हासिल करने उतरी साबुकपुर की टीम सात ओवर में पांच विकेट खोकर सिर्फ 70 रन ही बना सकी। इससे टीम को 85 रनों के भारी अंतर से हार का सामना करना पड़ा। अकबरपुर के बल्लेबाज राहुल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
दूसरा मैच नवदुर्गा महाविद्यालय खसरोपुर व सम्मनपुर के बीच हुआ। टॉस जीत कर सम्मनपुर की टीम ने सात ओवर में 65 रन का लक्ष्य दिया।
खसरोपुर के खिलाड़ियों ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए पांच ओवर में ही लक्ष्य को हासिल करते हुए जीत दर्ज कर ली। खसरोपुर के बल्लेबाज मोहम्मद सैफ को मैन ऑफ द मैच चुना गया।