फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   NA

Ambedkar Nagar News: 35 करोड़ के विकास का बजट पास

Fri, 20 Jan 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 20 Jan 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
NA
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। ब्लाॅक क्षेत्र टांडा के विकास के लिए बुधवार को मनरेगा व अन्य योजनाओं को मिलाकर कुल 35 करोड़ रुपये का बजट पास हुआ।
विज्ञापन





ब्लाॅक प्रमुख सुरजीत वर्मा ने समग्र विकास का भरोसा दिलाते हुए कहा कि इस राशि से चतुर्दिक विकास कराया जाएगा। इसमें जल निकासी, आवागमन व पेयजल की सुविधाएं मुख्य रूप से बेहतर की जाएंगी।





ब्लाॅक सभागार में क्षेत्र पंचायत बोर्ड की बैठक गुरुवार को ब्लाॅक प्रमुख सुरजीत वर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें अलग-अलग क्षेत्र पंचायत सदस्यों व अन्य द्वारा प्राप्त प्रस्तावों पर विचार किया गया। योजनाओं व कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन






अधिकारियों व कर्मचारियों से आह्वान हुआ कि वे पूरी तत्परता व निष्पक्षता के साथ विकास कार्यों को गति प्रदान करें। प्रमुख सूर्यजीत वर्मा ने कहा कि टांडा को मॉडल विकासखंड बनाने में सभी कर्मचारियों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अपना योगदान देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन






टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा ने कहा कि विकास की प्रमुख जिम्मेदारी बीडीसी व ग्राम प्रधानों पर रहती है। उनका सभी तरह से सहयोग किया जाएगा। कटेहरी विधायक लालजी वर्मा ने कहा कि किसी भी पंचायत प्रतिनिधि को कोई मुश्किल नहीं होने दी जाएगी। हम सब विकास के लिए पूरी तरह से उनके साथ हैं।




बीडीओ अरुण कुमार पांडेय ने अलग-अलग योजनाओं व प्रस्तावों पर प्रकाश डाला। मनरेगा के चलते गांवों में विकास की गति बढ़ने का उल्लेख किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed