{"_id":"65bd1f17d1292d82d7076794","slug":"murder-of-teenage-girl-revealed-five-arrested-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-110312-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: किशोरी की हत्या का खुलासा, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: किशोरी की हत्या का खुलासा, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर ( अंबेडकरनगर)। किशोरी की हत्या का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें एक महिला भी शामिल है।
राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के समडीह गांव निवासी अनिल गौतम की पुत्री बीते दिनों लापता हो गई थी। लगभग एक माह बाद उसका शव गांव से थोड़ी दूरी पर स्थित आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया थाना क्षेत्र के पकड़िहा गांव के तालाब में उतराता पाया गया था। उसके हाथ पीछे से बंधे हुए थे। एसपी डॉ. कौस्तुभ ने इस घटना के खुलासे के लिए राजेसुल्तानपुर पुलिस टीम के साथ ही स्वाट टीम को भी लगाया था।
इस बीच घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने समडीह गांव निवासी अर्चना सिंह, भभौरा निवासी राहुल, समडीह के गौरव कुमार, अतरौलिया के भवनाथपुर निवासी संदीप पाल व भगतपुर निवासी राहुल मौर्य को गिरफ्तार कर लिया।
इन सभी की गिरफ्तारी शुक्रवार को दोपहर दो बजे नेवतरिया पुल के पास से की गई। पुलिस के अनुसार दुर्गेश नामक व्यक्ति किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। इसके बाद उसने आरोपियों के साथ साजिश में शामिल होकर किशोरी की हत्या कर दी। दुर्गेश को पहले ही बाइक चोरी के एक मामले में जेल भेजा जा चुका है। (संवाद)