फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Murder Of Baby

झाड़ियों में छत विछत मिला चार दिन पहले लापता बालक का शव

Thu, 14 Nov 2019 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Murder Of Baby
अंबेडकरनगर के अकबरपुर थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में बालक का मिलने से रोते विलखते परिजन - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। चार दिन पहले घर से लापता हुए बालक का क्षत-विक्षत शव गुरुवार को गांव के पास झाड़ियों में पड़ा मिला। खबर फैलते ही मौके पर काफी संख्या में लोग जुट गए। बच्चे के परिवारवालों को सूचना मिली तो कोहराम मच गया। जानकारी पाकर अकबरपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी गुस्सा है। इस बीच परिवारीजनों का आरोप है कि शव जिस तरह से मिला है, उससे तय है कि हत्या की गई है। शरीर पर कपड़े भी मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन

गुरुवार को अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के लालापुर गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने गांव के बाहर तालाब के किनारे झाड़ियों में बालक का शव पड़ा देखा। खबर थोड़ी ही देर में गांव में फैल गई। पहचान गांव निवासी वीरेंद्र के पांच वर्षीय पुत्र अंश के रूप में हुई जो 11 नवंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया था।
विज्ञापन

रोते-पीटते परिजन मौके पर पहुंच गए। बालक का शव क्षत-विक्षत था। उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। चेहरा व सीना पूरी तरह क्षत-विक्षत मिला। ग्रामीणों व परिवारीजनों ने हत्या का मामला बताते हुए कोतवाली पुलिस को सूचित किया। कोतवाली प्रभारी अमित सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। छानबीन में पाया गया कि शव कई दिन पुराना है। जंगली जानवरों द्वारा शव को शिकार बनाने का भी अंदेशा जताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में मौजूद बालक के चाचा रामअजोर ने बताया कि अंश 11 नवंबर को दोपहर बाद घर से लापता हुआ था। इसके बाद उसका सुराग नहीं लगा। देर रात तक तलाशी में भी कुछ जानकारी नहीं हुई तो 12 नवंबर को अकबरपुर कोतवाली पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने गुमशुदगी में मामला दर्ज कर लिया।
इस बीच गुरुवार को शव बरामद हो गया। पिता वीरेंद्र ने पुत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि अज्ञात लोगों ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस को मामले में हत्या का केस दर्ज कर छानबीन करनी चाहिए। उधर, कोतवाल अमित सिंह ने बताया कि मामले में अपहरण की धारा में पहले से ही केस दर्ज है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर अभी नहीं मिली है। मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

अंश के चाचा रामअजोर ने कहा कि अंश कहीं भी अकेले नहीं जाता था। यह भी संभाव नहीं कि वह शौच के लिए तालाब तक गया हो। वह कभी तालाब के किनारे अकेले नहीं जाता था। तालाब में डूबने जैसी घटना होती तो भी हादसा माना जा सकता था। शरीर पर कपड़े न मिलना व शव का झाड़ी में मिलने आदि से मामला हत्या कर शव फेंकने का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed