{"_id":"5e2b27808ebc3e7d7476e0fc","slug":"murder-case-in-baskhari-ambedkar-nagar-news-lko5048650182","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर कूचकर की गई थी युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर कूचकर की गई थी युवक की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसखारी (अंबेडकरनगर)। चार दिन पहले ईंट से कूचकर की गई युवक की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त ईंट बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने भूमि विवाद में घटना को अंजाम दिया था।
जानकारी के अनुसार बीते दिनों स्थानीय निवासी मोहम्मद सरफराज का शव 20 जनवरी की सुबह उसके नए घर में बरामद हुआ था। वह वहां अकेले ही सोता था। शव मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया और पीड़ित परिवारीजनों को भरोसा दिलाया कि मामले का जल्द खुलासा कराया जाएगा। पुलिस ने सरफराज के भाई मेराज की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले में छानबीन शुरू की। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने मामले की मॉनिटरिंग स्वयं शुरू की। वे प्रतिदिन मामले की प्रगति की जानकारी लेने के साथ ही जरूरी रणनीति भी बनाते रहे। इस बीच बसखारी थाना प्रभारी दयाशंकर सिंह व एसएसआई वीरेंद्र राय ने सुरागरसी के आधार पर आरोपी को गुरुवार देर शाम बसखारी चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान दरगाह रसूलपुर तकिया निवासी शोएब के रूप में हुई।
बसखारी थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त को थाने में ले जाकर पूछताछ की गई तो उसने हत्या करने का अपराध स्वीकार कर लिया। बताया कि भूमि विवाद को लेकर उसने इस घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने बाद में घटना में प्रयुक्त दो ईंट भी पुलिस को बरामद करवाई। थाना प्रभारी ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर पुलिस अभियुक्त के बारे में पता लगाने में सफल हुई। इसके बाद उसकी भूमिका स्पष्ट होते ही गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त को बाद में जेल भेज दिया गया।