फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Murder

घर के बाहर सोते समय युवक की धारदार हथियार से कर डाली हत्या

Fri, 02 Oct 2020 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Murder
जलालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अमरौला गांव में गुरुवार रात सोते समय युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना के बाद अज्ञात हमलावर भाग निकले। आधी रात को परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिवारीजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार परिवारीजनों ने किसी पर आशंका नहीं जताई है। अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन

हत्या की वारदात सम्मनपुर थाना क्षेत्र के अमरौला गांव में हुई। बताया जाता है कि गुरुवार रात आधी रात के बाद गांव निवासी सुरेंद्र (25) पुत्र रामवृक्ष का शव घर के बाहर चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा मिला। इससे परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिवारीजनों के अनुसार, वह गुरुवार को अपने एक मित्र के घर निमंत्रण में गया था। वहां से देर रात वापस घर पहुंचा। सुरेंद्र के बाबा के अनुसार, देर रात जब उनकी नींद खुली तो सुरेंद्र मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था। इस बीच उन्हें नींद आ गई। इसी बीच खेत की रखवाली के लिए गया सुरेंद्र का बड़ा भाई रात करीब सवा एक बजे वापस घर पहुंचा।
विज्ञापन

वहां उसने सुरेंद्र को चारपाई पर लहूलुहान अवस्था में देखा तो सन्न रह गया। चीख-पुकार पर पहुंचे अन्य परिजनों व ग्रामीणों की मदद से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार, सुरेंद्र के सिर पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया था। इससे उसका सिर फट गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवारीजनों को सौंप दिया गया। घटना किसने और क्यों अंजाम दी, इसकी जानकारी परिवारीजनों को नहीं हो पाई। पुलिस को बताया गया कि उनकी किसी से रंजिश नहीं थी। ऐसे में वे स्वयं नहीं समझ पा रहे कि घटना कैसे हो गई। थाना प्रभारी रामलखन पटेल ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed