फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   muder

Ambedkar Nagar News: अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी

Wed, 15 Mar 2023 11:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Mar 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
muder
अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र के बसखारी किछौछा मार्ग स्थित एक कोल्ड स्टोरेज के निकट चहारदीवारी के मुख्य गेट से संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात युवक का शव लटका मिला। बुधवार सुबह शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव की पहचान का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

बुधवार सुबह लगभग सात बजे कुछ लोग कोल्ड स्टोरेज की तरफ गए तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। उसके सामने स्थित एक बाउंड्रीवॉल के लोहे के बड़े गेट से रस्सी के सहारे एक युवक का शव लटक रहा था। उसके दोनों पैरों में जंजीर पड़ी हुई थी। इस बीच जानकारी होते ही बसखारी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस ने शव की पहचान का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। एसओ अश्विनी कुमार मिश्र ने बताया कि युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष है। उसके पैरों में जंजीर पड़ी है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वह जायरीन था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसका फोटो दरगाह की कमेटियों को पहचान के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। 72 घंटे तक पहचान का प्रयास किया जाएगा। इसके बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed