{"_id":"672fa1684dadb2fda90264aa","slug":"mp-said-employees-are-campaigning-for-bjp-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-124169-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सांसद बोले, कर्मचारी कर रहे भाजपा का प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सांसद बोले, कर्मचारी कर रहे भाजपा का प्रचार
Sat, 09 Nov 2024 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 09 Nov 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। सपा ने जिला प्रशासन पर चुनाव में मनमानी का फिर से आरोप लगाया है। मंत्री के साथ प्रचार में शामिल एक एडीओ पंचायत की फोटो सांसद लालजी वर्मा ने चुनाव आयोग को टैग कर ट्वीट किया है। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने पुलिसकर्मियों की फोटो लगाकर लिखा है कि ये जातीय जनगणना कर रहे हैं।
पूर्व सीएम अखिलेश यादव पहले भी जिला प्रशासन पर भाजपा नेता की तरह काम करने का आरोप लगा चुके हैं। महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने इन्हीं आरोपों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन से नाराजगी भी जताई थी। अब शनिवार को कटेहरी से सपा प्रत्याशी शोभावती के पति व सांसद लालजी वर्मा ने चुनाव आयोग को फोटो ट्वीट कर शिकायत दर्ज कराई है।
फोटो में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह एक गांव में लोगों से संपर्क करते दिख रहे हैं। मंत्री ने एक ग्रामीण की पीठ पर हाथ रखा है। उसी ग्रामीण की पीठ पर एडीओ पंचायत अकबरपुर प्रभात सिंह का भी हाथ रखा दिख रहा है। उन्होंने एडीओ पंचायत पर भाजपा का प्रचार करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही एक छप्पर में बैठे दो पुलिसकर्मियों की फोटो चुनाव आयोग को ट्वीट की है। फोटो में कई ग्रामीण दिख रहे हैं। एक पुलिसकर्मी डायरी में कुछ नोट कर रहा। सांसद ने आरोप लगाया कि इस उपचुनाव में पुलिस जाति जनगणना कर रही है। इसका संज्ञान लिया जाए।
मामले में एडीओ पंचायत ने बताया कि मंत्री मेरे गांव में गए थे। मैं सुबह ही अकबरपुर से अपने गांव पहुंचा। पड़ोसी के घर मंत्री आ गए। अकबरपुर के लिए लौटते समय मुलाकात हो गई। मैं मंत्री के साथ-साथ नहीं था।
खूफिया कैमरों व टेप से पकड़ेंगे मनमानी
सपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने कहा कि कार्यकर्ता लगातार प्रशासन की मनमानी की शिकायत भेज रहे हैं। अब प्रमाण एकत्र करने पर हमने ध्यान केंद्रित कर दिया है। इसके लिए जगह-जगह लोगों को खूफिया कैमरों के साथ अलर्ट रहने को कहा है। मोबाइल निकालने पर प्रशासन को इसकी जानकारी हो सकती है। इसलिए छोटे टेप रिकॉर्डर के साथ भी मनमानी के आरोपों को सामने लाने के लिए सारी बातचीत रिकॉर्ड कराई जाएगी।
अभी शिकायत मुझे नहीं मिली है। इसे दिखवाया जाएगा। जिले में सभी प्रेक्षक मौजूद हैं। आदर्श आचार संहिता का पूरा पालन हो रहा है। -डॉ. सदानंद गुप्त, एडीएम