फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   MP Ritesh met Deputy CM along with SP and BSP leaders

Ambedkar Nagar News: सपा व बसपा नेताओं संग डिप्टी सीएम से मिले सांसद रितेश

Tue, 05 Mar 2024 08:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 08:09 PM IST
विज्ञापन
MP Ritesh met Deputy CM along with SP and BSP leaders
अंबेडकरनगर। लोकसभा चुनाव से पहले सपा व बसपा को मंगलवार को एक बार फिर झटका लगा। बसपा से भाजपा में गए सांसद रितेश के साथ जलालपुर ब्लॉक प्रमुख, चार मौजूदा तथा तीन पूर्व जिपं सदस्य के अलावा सपा व बसपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मिलकर भाजपा में आस्था जता दी। इन सभी को जल्द ही किसी बड़े आयोजन में पार्टी में विधिवत शामिल कराया जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा में शामिल होने के बाद सांसद रितेश पांडेय सोमवार देर शाम लखनऊ पहुंचे। उनका सात मार्च को अंबेडकरनगर जनपद में स्वागत का कार्यक्रम है। इसे पूरी तरह सफल बनाने के लिए सपा व बसपा के कई नेताओं को भाजपा के पाले में करने की सफलता मिली है। मंगलवार को रितेश ने बसखारी के जिपं सदस्य अंगद निषाद, जलालपुर के माखन निषाद, जिपं सदस्य रवींद्र यादव व राकेश यादव, दर्जा प्राप्त पूर्व मंत्री असगर अली, पूर्व जिपं सदस्य रंजीत पासवान, तीन बार बसपा से जिपं सदस्य रहे जगदीश राजभर, ब्लाॅक प्रमुख जलालपुर त्रिभुवननाथ, अखिल भारतीय राजभर संघ जिलाध्यक्ष प्रमोद राजभर, अकबरपुर नगर पालिका के सभासद अनिल राजभर, टांडा के सपा कार्यकर्ता इंतखाब आलम, अभिषेक सिंह छोटू व राकेश यादव आदि के साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मुलाकात की।
विज्ञापन

सपा व बसपा के इन नेताओं ने डिप्टी सीएम के समक्ष भाजपा में आस्था जताई। कहा कि युवा नेता रितेश के नेतृत्व में जिले का विकास तेजी से तय करने के लिए वे सब भाजपा के साथ आने को तैयार हैं। डिप्टी सीएम ने भाजपा परिवार में उनका स्वागत किया। कहा कि जल्द ही कार्यक्रम निर्धारित कर पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed