फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   MP cultural gathering will be held from 25

25 से होगा सांसद सांस्कृतिक समागम

Mon, 20 Sep 2021 11:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
MP cultural gathering will be held from 25
अंबेडकरनगर। सांसद सांस्कृतिक समागम के जरिए जिले की प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलने जा रहा है। सांसद रितेश पांडेय युवाओं समेत अन्य आयु वर्ग की प्रतिभाओं के बौद्धिक व सांस्कृतिक विकास के लिए बड़े पैमाने पर ऑनलाइन प्रतियोगिता शुरू करने जा रहे हैं। 25 व 26 सितंबर को मुशायरा एवं कवि सम्मेलन, नृत्य, चित्रकारी व लेख प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन प्रविष्टियां की जा सकेंगी। सर्वश्रेष्ठ कवि व शायर को विशेष पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन

खेलों के जरिए युवाओं की प्रतिभा निखारने में जुटे सांसद रितेश पांडेय ने अब एक नई पहल की है। सांसद ने सोमवार को सांसद सांस्कृतिक समागम की शुरुआत करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में मुशायरा एवं कवि सम्मेलन, लेख, नृत्य व चित्रकारी आदि प्रतियोगिताएं होंगी। प्रत्येक प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए आकर्षक इनाम सुनिश्चित किए गए हैं। सांस्कृतिक समागम का पहला अंश महफिल के नाम से होगा। इसमें ऑनलाइन मुशायरा एवं कवि सम्मेलन कराया जाएगा। नवोदित शायरों और कवियों के लिए मिसरे व पंक्तियां निर्धारित कर दी जाएंगी, जिनके आधार पर अपनी वास्तविक रचनाएं एक मिनट के सेल्फी वीडियो में प्रस्तुत करनी होगी।
विज्ञापन

25 सितंबर से सांसद सांस्कृतिक समागम द्वारा दी गई वेबसाइट व फेसबुक पेज पर अपनी रचनाएं अपलोड करनी है। 26 सितंबर तक प्रतिभागी अपलोड कर सकेंगे। इसके बाद निर्णायक मण्डल द्वारा जरूरी निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौर में प्रतिभाओं को प्रत्यक्ष मंच के अवसर बेहद कम मिल पा रहे हैं। इससे कई जगह उनमें कुंठा भी व्याप्त हो रही है। प्रतिभाओं को कुंठा से बाहर निकालने तथा उन्हें घर बैठे बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए ही प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed