{"_id":"673cdb4eafb20f8475033198","slug":"mp-bale-take-your-gunner-there-is-no-trust-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-124716-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सांसद बाले, ले लीजिए अपना गनर, नहीं है भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सांसद बाले, ले लीजिए अपना गनर, नहीं है भरोसा
Wed, 20 Nov 2024 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 20 Nov 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
सांसद लालजी वर्मा।
अंबेडकरनगर। पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाते हुए सांसद लालजी वर्मा ने मंगलवार को अपना गनर वापस लौटाने का एलान किया है। इस संबंध में उन्होंने एसपी को एक पत्र भी प्रेषित किया है। सांसद ने उपचुनाव के दौरान प्रशासन पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई करने का आरोप भी लगाया।
मंगलवार सुबह सांसद लालजी वर्मा का एक पत्र वायरल हुआ। एसपी को लिखे पत्र में सांसद ने कहा कि मुस्लिम, यादव एवं कुर्मी वर्ग के मतदाताओं को लाल पर्ची देकर धमकाया जा रहा है। अल्पसंख्यकों को सबसे ज्यादा परेशान किया जा रहा। पत्र में लिखा था कि आपसे उत्पीड़न पर अंकुश लगाने की उम्मीद थी लेकिन पुलिस प्रशासन पूरी तरह पक्षपात बरत रहा है। पुलिस उपचुनाव में भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए लगातार उत्पीड़न कर रही है।
सांसद ने लिखा कि आपने सुरक्षा के लिए अतिरिक्त गनर की पेशकश की, उसके लिए धन्यवाद। मुझे इसकी जरूरत नहीं है। मेरे पास जो गनर है, उसे भी छोड़ रहा हूं क्योंकि मेरा भरोसा पुलिस पर से उठ गया है। सांसद ने पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा, पूर्व एमएलसी हीरालाल यादव व जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव की मौजूदगी में कहा कि कई गावों में पुलिस जाकर कुछ खास वर्ग के मतदाताओं को धमका रही है। आरोप लगाया कि मतदाताओं को चुनाव तक क्षेत्र छोड़कर जाने के लिए भी धमकाया जा रहा है।
विज्ञापन
कहा कि नियम कानून ताक पर रखकर हमे जानबूझ कर रोड शो करने से रोकने के साथ ही सपा कार्यकर्ताओं से वोटर लिस्ट तक छीन कर उन्हें परेशान किया जा रहा है। आरोप लगाया कि जिन 192 बूथ क्षेत्रों में सपा की जीत तय मानी जा रही है, वहां के वोटरों को खास तौर पर मतदान में हिस्सेदारी न करने के लिए धमकाया जा रहा है।