{"_id":"601840108ebc3e543c286d87","slug":"mother-son-dead-body-reached-chaos-ambedkar-nagar-news-lko562700786","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटे का शव पहुंचने पर मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां-बेटे का शव पहुंचने पर मचा कोहराम
विज्ञापन
भीटी। बीते दिन पड़ोसी जनपद अयोध्या के गोशाईगंज थाना अंतर्गत गोशाईगंज बस स्टेशन के निकट सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत के बाद सोमवार को दोनों शव उनके पैतृक आवास भीटी थाना अंतर्गत बसंतपुर पहुंचने पर कोहराम मच गया। परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण व गणमान्य नागरिक पहुंचे।
भीटी थाना अंतर्गत बसंतपुर निवासी सुनीता (27) पत्नी इंद्रजीत दो वर्षीय मासूम पुत्र आयुष को लेकर रिश्तेदार रवि के साथ पड़ोसी जनपद महाराजगंज थाना अंतर्गत मड़ना गांव गई हुई थी। रविवार देर शाम वे बाइक से घर लौट रहे थे। गोशाईगंज बस स्टेशन के निकट जब पहुंचे, तो सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इससे तीनों को गंभीर चोटें आईं थी।
सभी घायलों को सीएचसी गोशाईगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सुनीता व आयुष को मृत घोषित कर दिया, जबकि रवि को जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया था। पुलिस ने मां-बेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इस बीच सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद मां-बेटे का शव उनके पैतृक आवास बसंतपुर पहुंचा, तो परिवारीजनों में कोहराम मच गया।