{"_id":"2d9ec375bebecb4297f637dd2359af49","slug":"mother-in-law-and-daughter-in-law-were-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी बैनामे का विरोध करने पर सास, बहू को धुना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी बैनामे का विरोध करने पर सास, बहू को धुना
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Sat, 27 Jun 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटना से पुराने तहसील परिसर में स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो सका। आम जनता के विरोध के चलते बैनामा करने आए लोगों को वहां से बैरंग वापस पड़ गया।
विज्ञापन
मामला सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव से जुड़ा है। गांव की लीलावती पत्नी रामआसरे के मुताबिक उनकी भूमि को गांव के कुछ लोग जालसाजी करके हथियाना चाहते हैं। शनिवार को उन्हें पता चला कि विपक्षी फर्जी तरीके से उनकी भूमि का बैनामा कराने अकबरपुर रजिस्ट्री कार्यालय आए हैं।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर वह अपनी बहू रीता के साथ अकबरपुर पहुंच गई, और बैनामे को लेकर विरोध जताया। इस पर विपक्षी उनसे अभद्रता करने लगे। इसकी शिकायत उन्होंने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से की तो वह भी उल्टे उस पर ही धौंस जमाने लगे। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में कुछ लोगों ने दोनों महिलाओं की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
इस घटना से रजिस्ट्री कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद अन्य लोगों ने मामला बढ़ता देख विरोध किया। इस पर विपक्षी वहां से भाग खड़े हुए। महिला ने बताया कि उसने इस बाबत एक दिन पूर्व अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा था। प्रशासन के असहयोगात्मक रवैए से उसे न्याय नहीं मिल पा रहा है। उधर कोतवाल योगेश शाह ने बताया कि हंगामे की सूचना पर पुलिसकर्मी गए थे। किसी की पिटाई जैसी कोई सूचना नहीं है।