फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   mother has elevated status

मां का दर्जा सबसे ऊंचा

Sun, 14 Feb 2016 10:55 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 14 Feb 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
mother has elevated status

खुद भूखी रहती है, लेकिन बच्चों को भूखा नहीं रहने देती। यह बातें रविवार को अकबरपुर नगर के इमामबारगाह में आयोजित मजलिस को संबोधित करते हुए मौलाना सै. शुजा हैदर जैदी ने कही।

विज्ञापन


अकबरपुर नगर के मीरानपुर निवासी सै. शब्बीर हुसैन की पत्नी अनवरी बेगम के इसाले सवाब की मजलिस में मौलाना जैदी ने कहा कि जब किसी घर में बेटी पैदा होती है, तो अल्लाह उसके लालन पालन की जिम्मेदारी स्वयं लेता है। बेटियां किसी भी घर के लिए रहमत होती हैं।
विज्ञापन


यही बेटी कभी बेटी बनकर, तो कभी भाई बनकर और कभी मां बनकर अपनी उपयोगिता सिद्ध करती है। एक मां ही ऐसी है, जो अपने बच्चों पर कभी भी कि सी भी मुसीबत को नहीं आने देती। यदि उसका बच्चा किसी परेशानी में होता है, तो मां तड़प जाती है और अल्लाह अपने बच्चों की सलामती की दुआ करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधुनिकता के इस दौर में हम इतने आगे बढ़ते जा रहे हैं कि मां की अहमियत को ही नहीं समझते, जबकि अल्लाह ने कहा है कि जब भी अपनी मां के सामने जाओ, तो तुम्हारे कंधे इस तरह से झुके हों, जैसे गुलाम अपने मालिक के सामने जाता है।


कभी भी मां से ऊंची आवाज में बात न करो और यदि उसे कुछ दो, तो तुम्हारा हाथ नीचे होना चाहिए।  बाद में मौलाना जैदी ने कर्बला के शहीदों पर विस्तार से प्रकाश डालकर माहौल को भावुक बना दिया। इस दौरान डा. मोहम्मद हसन, तनवीर हुसैन, तस्वीर हुसैन, हाजी मेहदी रजा, आरिफ अनवर, मौलाना मोहम्मद अब्बास आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed