फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   more than a dozen fire hydrants damaged

Ambedkar Nagar News: एक दर्जन से अधिक फायर हाइड्रेंट खराब

Fri, 17 Mar 2023 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 17 Mar 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
more than a dozen fire hydrants damaged
जिला अस्पताल में खराब पड़ा फायर हाइड्रेंट। -संवाद
अंबेडकरनगर। आग से निपटने को लेकर जिला अस्पताल में पूरी तरह से बेफिक्री का माहौल है। आग बुझाने के लिए लगभग एक दशक पहले स्थापित एक दर्जन से अधिक फायर हाइड्रेंट देखरेख के अभाव में एक एक-कर खराब होते चले गए। अब सभी खराब पड़े हैं।
विज्ञापन




गर्मी में आग की वारदातों में वृद्धि होने की आशंका रहती है। इसे देखते हुए भी अस्पतालों में जरूरी प्रबंध नहीं हो पा रहे। बीते दिनों दिए गए प्रधानमंत्री के निर्देशों के बावजूद जिला अस्पताल में आग से निपटने को लेकर लापरवाही का माहौल है।
विज्ञापन



लगभग 10 वर्ष पहले जिला अस्पताल में आग से निपटने के लिए एक दर्जन से अधिक फायर हाइड्रेंट लगाए गए। स्थापना के बाद से ही देखरेख बेहतर ढंग से नहीं की गई। नतीजा यह रहा कि एक-एक कर सभी फायर हाइड्रेंट खराब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



लगभग दो वर्ष से सभी हाइड्रेंट खराब हैं लेकिन इन्हें दुरुस्त कराने को लेकर जिम्मेदार लापरवाही बरत रहे हैं। इससे प्रतिदिन जिला अस्पताल जाने वाले मरीज व तीमारदारों की जान जोखिम में बनी रहती है।





आग से निपटने के लिए जिला अस्पताल में सिर्फ वैकल्पिक प्रबंध ही हैं। जर्जर हो चुकी बालू भरी बाल्टियां तो हैं लेकिन अक्सर उसकी साफ-सफाई नहीं होती। कभी-कभी तो तीमारदार उसे पीकदान के रूप में प्रयोग करने लगते हैं। इसके अलावा 55 छोटे अग्निशामक सिलेंडर लगाए गए हैं। लोगों का मानना है कि यदि आग की बड़ी घटना होती है तो ये यंत्र आग पर काबू पाने में नाकाफी होंगे।





चनवा निवासी इंद्रजीत वार्ड दो में भर्ती रिश्तेदार से मिलने के लिए आए थे। कहा कि जिला अस्पताल में जगह-जगह खराब पड़े फायर हाइड्रेंट को जल्द दुरुस्त कराया जाना चाहिए। यदि परिसर में आग लगती है तो आखिर उससे किस प्रकार से निपटा जाएगा। तीमारदार तो आग से बचने के लिए भाग सकते हैं लेकिन जो गंभीर मरीज हैं वे कहां और कैसे बचेंगे। जिम्मेदारों को गंभीरता दिखानी चाहिए।




जिला अस्पताल में आए तीमारदार रुपईडीहा निवासी लक्ष्मण ने कहा कि आग से निपटने को लेकर इस प्रकार की लापरवाही कतई उचित नहीं है। यदि किसी प्रकार की अनहोनी होती है तो उससे निपटने के लिए जिला अस्पताल में समुचित व्यवस्था नहीं है। जिम्मेदारों को चाहिए कि मरीजों व तीमारदारों के हित को देखते हुए ठोस कदम उठाया जाए।






खराब पड़े फायर हाइड्रेंट को बदलवाने के लिए दो वर्ष से शासन को पत्र भेजा जा रहा था। अब सफलता मिली है। बीते दिनों ही लखनऊ से तकनीकी टीम आई थी। सर्वे किया है। शीघ्र ही नए अत्याधुनिक फायर हाइड्रेंट लगाए जाएंगे।
-डॉ. ओमप्रकाश, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed