फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   More than 80 thousand voters will be added to the voter list

Ambedkar Nagar News: मतदाता सूची में बढ़ेंगे 80 हजार से अधिक मतदाता

Thu, 16 Oct 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 16 Oct 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
More than 80 thousand voters will be added to the voter list
अंबेडकरनगर। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों ने अब रफ्तार पकड़ ली है। जिले में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का संभावित परिणाम सामने आ गया है। 2,84,287 नए मतदाताओं को सूची में जोड़ा गया है। वहीं, 2,03,605 मतदाताओं के नाम विलोपित किए गए हैं। इस प्रकार जिले में कुल 80,682 मतदाताओं की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बता दें कि राज्य निर्वाचन आयोग ने पहले ड्राफ्ट सूची जमा करने की अंतिम तिथि छह अक्तूबर तय की थी। मगर फील्ड स्तर पर तकनीकी कारणों के चलते कई क्षेत्रों में कार्य समय पर पूरा नहीं हो सका। स्थिति को देखते हुए आयोग ने 13 अक्तूबर तक की मोहलत दी। इस विस्तार से बीएलओ को मतदाता सूची के डिजिटल अपडेट का कार्य व्यवस्थित रूप से पूरा करने का अवसर मिला।पुनरीक्षण अभियान के दौरान बीएलओ ने घर-घर सर्वेक्षण कर मतदाताओं की जानकारी एकत्र की थी। उसके बाद इन सूचनाओं को निर्वाचन विभाग के ई-बीएलओ एप के माध्यम से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया गया। एसडीएम स्तर पर सत्यापन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। प्रत्येक तहसील से प्राप्त ड्राफ्ट सूचियों का मिलान कर अंतिम रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को भेजी जा रही है। अधिकारी यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूट न जाए और कोई भी अपात्र नाम शामिल न रह जाए।
विज्ञापन

एडीएम डॉ. सदानंद गुप्ता ने बताया कि सर्वे रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। अब सत्यापन के साथ ही ड्राफ्ट नामावली तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। तय कार्यक्रम के अनुसार सभी प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed