फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   More than 80 ATM booths remained closed

80 से अधिक एटीएम बूथ रहे बंद

Wed, 26 Oct 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
More than 80 ATM booths remained closed
अंबेडकरनगर। बैंकों में अवकाश के बीच एटीएम ने भी उपभोक्ताओं की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। अकबरपुर नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित पौने 200 एटीएम बूथ में से 80 से अधिक बूथ बुधवार दोपहर बाद से ठप रहे। नतीजतन बूथ पहुंचे हजारों ग्राहकों को तगड़ा झटका लगा। उपभोक्ताओं को रकम निकाले बिना ही मायूस हो लौटना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार, रविवार व सोमवार के बाद बुधवार को भी बैंकों में अवकाश ने एटीएम सेवा को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया। आलम यह रहा कि कहीं तकनीकी गड़बड़ी के चलते एटीएम बूथ के शटर नहीं खुल सके तो ज्यादातर बूथों ने धनाभाव के चलते उपभोक्ताओं को निराश किया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अकबरपुर समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बैंक ऑफ बड़ौदा, एसबीआई, यूनियन बैंक, एचडीएफसी, पंजाब नेशनल बैंक समेत कई अन्य बैंकों के लगभग पौने 200 एटीएम बूथ स्थापित हैं। बैंकों में लगातार अवकाश के चलते 80 से अधिक एटीएम बूथों ने बुधवार को उपभोक्ताओं का साथ छोड़ दिया। नतीजतन उपभोक्ताओं को एक बूथ से दूसरे बूथ का चक्कर लगाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबरपुर नगर में विभिन्न बैंकों के 30 एटीएम बूथ हैं। बुधवार को बसखारी रोड स्थित यूनियन बैंक, बीजेपी कार्यालय के निकट स्थित एसबीआई, अकबरपुर बस स्टेशन के निकट बैंक ऑफ बड़ौदा समेत लगभग एक दर्जन एटीएम बूथों ने उपभोक्ताओं का साथ छोड़ दिया।
बसखारी बाजार में पेट्रोलपंप के निकट स्थित एसबीआई, जलालपुर रोड पर बैंक ऑफ बड़ौदा, आईसीआईसीआई, एचडीएफसी, बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम धनाभाव के चलते अपनी सेवा नहीं दे सके।
जलालपुर नगर में मित्तूपुर रोड स्थित पीएनबी व एसबीआई तथा भीटी में बैंक ऑफ बड़ौदा, एचडीएफसी समेत कई अन्य बैंकों की एटीएम सेवा का लाभ उपभोक्ताओं को नहीं मिल सका। इसी तरह टांडा, जहांगीरगंज, राजेसुल्तानपुर, कटेहरी व आलापुर समेत कई अन्य क्षेत्रों में भी ज्यादातर एटीएम बूथ धनाभाव के चलते उपभोक्ताओं का साथ नहीं दे सके।
अकबरपुर के उपभोक्ता आत्मा वर्मा ने बताया कि डीएपी खाद खरीदनी थी। कई एटीएम बूथों का चक्कर लगाने के बाद भी रकम नहीं निकल सकी तो पेट्रोलपंप का सहारा लेना पड़ा। अकबरपुर के विनोद व राकेश ने बताया कि अकबरपुर बस स्टेशन के निकट बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम बूथ के अलावा कई अन्य बूथों का चक्कर लगाया लेकिन रकम नहीं निकल सकी।

नाराजगी जताते हुए कहा कि उपभोक्ताओं के हित को देखते हुए जिम्मेदारों को ठोस कदम उठाना चाहिए था। बसखारी के इमरान व संदीप सोनी ने कहा कि जब बैंकों में लगातार अवकाश था तो इसे देखते हुए जिम्मेदारों को समुचित तैयारी करनी चाहिए थी।
बैंकों में लगातार अवकाश के चलते कुछ समस्या जरूर हुई। हालांकि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए जरूरी कदम उठाए गए थे।
-आशीष कुमार सिंह, एलडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed