{"_id":"65b7dc425f13fd114b095b84","slug":"more-than-500-couples-will-be-engaged-in-the-grand-event-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-110103-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: भव्य आयोजन में एकदूजे के होंगे 500 से अधिक जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: भव्य आयोजन में एकदूजे के होंगे 500 से अधिक जोड़े
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पांच सौ से अधिक जोड़े 31 जनवरी को एक-दूजे के हो जाएंगे। कुछ अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेकर साथ रहने के वचन लेंगे तो कुछ कुरान की आयतों को पढ़कर एक दूसरे को कबूल करेंगे। इस बीच सामूहिक विवाह कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए अकबरपुर नगर स्थित हवाईपट्टी पर तैयारियां तेज हो गई हैं।
आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटियों के हाथ पीले करने के लिए संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 31 जनवरी को अकबरपुर नगर स्थित हवाईपट्टी पर शहनाई बजेगी। इसे लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। हवाईपट्टी पर भव्य पंडाल बनने लगा है। जोड़ों के बैठने की व्यवस्था के साथ ही वीआईपी के लिए भी बेहतर व्यवस्था की जा रही है। समूचे हवाईपट्टी क्षेत्र में वैवाहिक माहौल तैयार करने का काम तेजी से चल रहा है।
31 जनवरी को हवाईपट्टी पर एक ही पंडाल के नीचे वैदिक मंत्र व कुरान आयतें गूजेंगी। समाज कल्याण विभाग कार्यालय के अनुसार अब तक कुल 823 आवेदन हुए हैं। पांच सौ से अधिक का सत्यापन हो चुका है। सत्यापन का काम तेजी से किया जा रहा है। बताया गया कि प्रत्येक जोड़े पर 51 हजार रुपये खर्च होंगे। इसमें 35 हजार रुपये कन्या के खाते में भेजे जाएंगे। 10 हजार रुपये से जीवनोपयोगी सामग्री की खरीद होगी जबकि छह हजार रुपये कार्यक्रम पर खर्च होंगे।
विज्ञापन
डीएम अविनाश सिंह ने सोमवार को हवाईपट्टी पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। कहा कि आयोजन भव्य ढंग से होना चाहिए। यहां आने वाले अतिथियों तथा वर वधू को किसी तरह की दिक्कत न हो। उधर समाज कल्याण अधिकारी राकेश रमन ने बताया कि सत्यापन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। ज्यादा से ज्यादा आवेदकों को योजना का लाभ मिल सके, इसे सुनिश्चित किया जा रहा है। हवाई पट्टी पर आयोजित कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए तैयारियां तेजी से चल रही हैं।