फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Moradabad and Miranpur won matches in cricket

Ambedkar Nagar News: क्रिकेट में मुरादाबाद व मीरानपुर ने जीते मैच

Wed, 11 Jan 2023 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Moradabad and Miranpur won matches in cricket
अकबरपुर के मीरानपुर में बुधवार को क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। -संवाद - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। मीरानपुर में चल रहे अकबरपुर क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को मुरादाबाद व मीरानपुर की टीम ने अपने-अपने मैच में जीत हासिल की। मुरादाबाद टीम के दीपक व मीरानपुर के राहुल को बेहतर प्रदर्शन के आधार पर मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। टूर्नामेंट में एक दर्जन टीमें हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

पहला मैच अबदुल्लापुर व मुरादाबाद के बीच हुआ। टॉस जीतकर मुरादाबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवरों में आठ विकेट खोकर 64 रन बनाए। दीपक ने 18 गेेंदों पर सर्वाधिक 26 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अब्दुल्लापुर की पूरी टीम सातवें ओवर में 30 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन

दूसरा मैच रसूलाबाद व मीरानपुर के बीच हुआ। रसूलाबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में 58 रन बनाया। मीरानपुर की टीम ने सात ओवर चार गेंद पर पांच विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली। राहुल ने छह गेंदों पर 13 रन बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले मैच का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने किया। कहा कि खेल में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र, प्रदेश व देश का नाम रोशन किया जा सकता है। प्रतियोगिता संयोजक मोहम्मद अख्तर ने बताया कि अंपायर की भूमिका अफरीदी व अरबाज खान, स्कोरर सलीम व कमेंटेटर की भूमिका जमाल ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed