फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Months...years passed, only date was found again and again

Ambedkar Nagar News: महीने... साल बीत गए, बार-बार मिली सिर्फ तारीख

Sat, 15 Feb 2025 08:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 15 Feb 2025 08:13 PM IST
विज्ञापन
Months...years passed, only date was found again and again
जलालपुर तहसील में समस्याओं को सुनते डीएम अविनाश सिंह
अंबेडकरनगर। हर माह के पहले और तीसरे शनिवार को तहसीलों पर होने वाला संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतें भी फाइलों में कैद होकर रह गई हैं। शिकायत करते-करते साल, महीने बीत जा रहे हैं, हर बार तारीख के साथ आश्वासन देकर लौटा दिया जाता है, लेकिन समस्याएं अनसुलझी ही रह जाती हैं। ऐसे में फरियादी सुनवाई की आस में बार-बार समाधान दिवस के लिए सरकारी चौखट खटखटाने को मजबूर हैं। अमर उजाला ने संपूर्ण समाधान दिवस की पड़ताल कराई तो कई फरियादी ऐसे मिले जो पिछले काफी समय से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


--------------
होलिका दहन की जमीन पर कब्जा
फोटो- 32
होलिका दहन की जमीन पर गांव के दबंगों ने कब्जा कर लिया है। बार-बार शिकायत पत्र देने के बावजूद भी निस्तारण नहीं हुआ।
- सूरज मिश्रा, नत्थूपुर खुर्द जलालपुर
----------------



सिर्फ मिल रहा आश्वासन
फोटो- 33
पट्टे की जमीन लोगों ने कब्जा कर लिया है। तीन साल में कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है।
मोहम्मद इशहाक, वाजिदपुर देहात जलालपुर

------
नहीं सुलझा रास्ते का विवाद
फोटो- 34
रास्ते को लेकर गांव में काफी समय से विवाद चल रहा है। छह माह से समाधान दिवस में शिकायत कर रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
रामचंद्र, मगुडिला मदरहा जलालपुर

----------------
27 बार कर चुके हैं शिकायत
फोटो- 35
विपक्षियों ने जबरन जमीन पर कब्जा कर लिया है। तहसील दिवस में 10, आईजीआरएस पर 10 व डीएम कार्यालय में सात बार प्रार्थना देने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई।
- सर्वेश मणि द्विवेदी, बोरिकपुर भीटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed