फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   molesting a woman by entering the house

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़

Wed, 03 Aug 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
molesting a woman by entering the house
घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़
विज्ञापन

बसखारी (अंबेडकरनगर)। हंसवर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला के साथ घर में घुसकर दो युवकों द्वारा जबरदस्ती छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। महिला ने थाने में तहरीर देकर दोनों के विरुद्ध गाली गलौज, धमकी व छेड़छाड़ आदि की धाराओं में केस दर्ज कराया है। महिला के मुताबिक मंगलवार को वह अपने घर पर अकेले मौजूद थी। इस बीच अन्नू वर्मा निवासी तुरसमपुर व अंकित वर्मा निवासी मुबारकपुर उसके घर पहुंचे और उसके घर में घुस गए। उसे वहां अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। उसने विरोध किया तो उसके साथ गाली गलौज करने के साथ ही धमकी दी गई। उसके गुहार लगाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। बाद में वह अपने पति के साथ थाने पहुंचकर घटना की लिखित तहरीर दी। एसओ जेपी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज करते हुए छानबीन की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed