{"_id":"636401c52d85cb3bc325a737","slug":"moisture-measuring-device-and-fork-found-spoiled-at-the-purchasing-center-ambedkar-nagar-news-lko6554791184","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय केंद्र पर खराब मिला नमी मापक यंत्र व कांटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय केंद्र पर खराब मिला नमी मापक यंत्र व कांटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। क्रय केंद्र से हाइब्रिड धान के किसानों को बैरंग लौटाए जाने की खबर का संज्ञान लेते हुए डीएम गुरुवार को नवीन मंडी समिति पहुंच गए। उन्होंने 11 क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। एक क्रय केंद्र पर नमी मापक यंत्र व कांटा खराब मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई। किसानों को भरोसा दिलाया कि उनके धान की खरीद सुनिश्चित कराई जाएगी। डीएम ने शाम को अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ धान खरीद को लेकर बैठक भी की।
सिर्फ अमर उजाला में गुरुवार के अंक में क्रय केंद्र से हाइब्रिड धान के किसानों को वापस कर दिए जाने की खबर प्रकाशित होने को डीएम सैमुअल पॉल एन ने गंभीरता से लिया। वे गुरुवार दोपहर बाद नवीन सब्जी मंडी सिझौली पहुंचे गए। वहां पीसीएफ, मंडी परिषद, मार्केटिंग व खाद्य विभाग के करीब एक दर्जन क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। एक क्रय केंद्र पर धान की नमी मापने के लिए रखा यंत्र व तौल के लिए रखा कांटा खराब मिला। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई। कहा कि अविलंब इसे दुरुस्त कराया जाएगा।
उन्होंने प्रत्येक केंद्र पर बोरा, रजिस्ट्रेशन रजिस्टर, क्रय पंजिका, स्टॉक रजिस्टर, नमी मापक यंत्र, कांटा, धूल साफ करने के लिए पंखा आदि की जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देशित किया कि खरीद कार्य में किसी तरह की शिथिलता न बरतें। जांच के दौरान पाया गया कि खाद्य विभाग के क्रय केंद्र प्रभारी रोशन अग्रवाल द्वारा 62.80 क्विंटल व मार्केटिंग क्रय केंद्र प्रभारी द्वारा 56.60 क्विंटल धान की खरीद की गई थी।
विज्ञापन
डीएम ने निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद किसानों से बात भी की। किसानों ने हाइब्रिड धान की बिक्री को लेकर शिकायतें भी दर्ज कराईं। डीएम ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।