{"_id":"5e4ad33b8ebc3ef267518194","slug":"mobile-theft-ambedkar-nagar-news-lko509088261","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े अध्यापिका का मोबाइल छीनकर भागे उचक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े अध्यापिका का मोबाइल छीनकर भागे उचक्के
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेसुल्तानपुर। प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापिका की मोबाइल उचक्कों ने छीन लिया। गुहार पर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते तब तक उचक्के फरार हो चुके थे। सूचना पर पहुंचे डायल 112 की टीम ने घटना स्थल का जायजा लिया। अध्यापिका ने थाने में तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ जनपद के महाराजगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत करमुहा डींगरपुर निवासी आद्या यादव राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मालपुर माधवपुर में सहायक अध्यापिका के तौर पर कार्यरत हैं। अध्यापिका के अनुसार सोमवार सुबह वह करीब पौने नौ बजे विद्यालय पहुंची। वह विद्यालय में प्रार्थना की तैयारी करा रही थीं। इसी बीच उनके पति का फोन आ गया।
उन्होंने जैसे ही मोबाइल हाथ में लिया इसी बीच हेलमेट लगाए बाइक सवार दो उचक्के स्कूल परिसर में पहुंच गए और उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया। जब तक वह कुछ समझ पातीं तब तक दोनों फरार हो गए। उन्होंने घटना की जानकारी डायल 112 की टीम को दिया। कुछ देर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घटना की जानकारी ली। बाद में अध्यापिका थाने पहुंच घटना की तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की। थाना प्रभारी रामलखन पटेल ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।