{"_id":"69498673d33c93ed21012a9f","slug":"mlc-met-the-minister-regarding-development-works-and-submitted-a-memorandum-of-demands-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-147497-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: विकास कार्यों को लेकर मंत्री से मिले एमएलसी, दिया मांगपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: विकास कार्यों को लेकर मंत्री से मिले एमएलसी, दिया मांगपत्र
Mon, 22 Dec 2025 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 22 Dec 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। विधान भवन, लखनऊ में सोमवार को एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय ने जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह से मुलाकात कर जिले से जुड़ी दो महत्वपूर्ण विकास योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने इन योजनाओं के संबंध में मांग पत्र सौंपते हुए शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया।
एमएलसी ने बताया कि जिले की बड़ी आबादी कृषि पर निर्भर है और सिंचाई के लिए नहरें किसानों का प्रमुख साधन हैं। वर्ष 2025 की खरीफ फसल के दौरान जहांगीरगंज रजबाहा के टेल क्षेत्र में पानी की कमी के कारण किसानों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इस समस्या के समाधान के लिए रजबाहा की क्षमता बहाल करने, तटों को सुदृढ़ करने तथा क्षतिग्रस्त संरचनाओं के पुनरोद्धार का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 3.77 करोड़ रुपये है। दूसरे मांग पत्र में कटेहरी विकासखंड स्थित श्रवण क्षेत्र धाम का विषय उठाया गया।
उन्होंने बताया कि तमसा, मड़हा और बिसुही नदियों के संगम पर चेकडैम निर्माण से वर्षभर जल उपलब्धता सुनिश्चित होगी, जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा तथा क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाएं भी विकसित होंगी।
विज्ञापन
एमएलसी ने दोनों योजनाओं को जनहित से जुड़ा बताते हुए शीघ्र स्वीकृति की मांग की। इस पर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने प्रस्तावों को गंभीरता से लेने और आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।