{"_id":"62507ff3f1204c160322b238","slug":"mlc-elections-voting-in-nine-centers-today-ambedkar-nagar-news-lko6252474177","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव : नौ केंद्रों पर मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव : नौ केंद्रों पर मतदान आज
विज्ञापन
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट सेे एमएलसी चुनाव के लिए रवाना होतीं पोलिंग पार्टियां।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले के नौ मतदान केंद्रों पर शनिवार को दो हजार 73 मतदाता एमएलसी चुनाव में तीन प्रत्याशियों के भाग्य को मतपेटिकाओं में कैद करेंगे। सुबह 8 से 4 बजे तक होने वाले मतदान को सकुशल निपटाने की जिम्मेदारी जहां 5 जोनल व 13 सेक्टर मजिस्ट्रेटों पर होगी, तो वहीं सुरक्षा के लिए दो प्लाटून अर्धसैनिक बल के जवान सभी मतदान केंद्रों पर तैनात रहेंगे। 5 सीओ व 18 एसओ भी संबंधित मतदान केंद्रों पर तैनात रहेंगे। प्रत्येक मतदान केंद्र पर 6-6 महिला सिपाही भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगी। इस बीच शनिवार को होने वाले मतदान को सकुशल निपटाने के लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट से पोलिंग पार्टियां संबंधित मतदान केंद्र के लिए रवाना की गईं, जो शाम से पहले पहुंच भी गईं।
जिले में शनिवार को होने वाले एमएलसी चुनाव को सकुशल निपटाने के लिए प्रशासन ने शुक्रवार को ही सभी जरूरी तैयारियां पूर्ण कर लीं। एमएलसी चुनाव के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने के लिए शनिवार को दो हजार 73 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदाताओं को मतदान करने में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए प्रत्येक विकास खंड मुख्यालय पर मतदान केंद्र बनाए गए हैं। ऐसे में कुल 9 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस बीच मतदान को सकुशल निपटाने के लिए शुक्रवार को नौ पोलिंग पार्टियां कलेक्ट्रेट से रवाना हो गईं। पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के दौरान एडीएम अशोक कुमार कनौजिया ने निर्देशित किया कि मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करना होगा। यदि कहीं कोई गड़बड़ी करने का प्रयास करे, तो इसकी जानकारी तत्काल जिम्मेदारों को दें।
सुरक्षा के रहेंगे कड़े प्रबंध
एएसपी संजय राय ने बताया कि शनिवार को 9 मतदान केंद्रों पर होने वाले मतदान को सकुशल निपटाने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। 5 जोनल व 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट जहां लगातार मतदान प्रक्रिया पर पैनी निगाह रखेंगे, तो वहीं कुल दो प्लाटून अर्धसैनिक बल के जवान मतदान केंद्रों पर पूरी तरह से मुस्तैद रहेंगे। इनके अलावा 5 सीओ, 18 एसओ, 162 हेड़ कांस्टेबल, 36 उपनिरीक्षक व 54 महिला सिपाहियों की भी तैनाती की गई है। मतदान केंद्र से 200 मीटर सीमा में किसी भी अनधिकृत को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
यहां हैं इतने मतदाता
निर्वाचन कार्यालय के शहंशाह ने बताया कि शनिवार को होने वाले मतदान में कुल 2073 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 13 कार्यालय क्षेत्र पंचायत कटेहरी में 207 मतदाता, 14 कार्यालय क्षेत्र पंचायत अकबरपुर में 324 मतदाता, 15 कार्यालय क्षेत्र पंचायत भीटी में 183 मतदाता, 16 कार्यालय क्षेत्र पंचायत जलालपुर में 289 मतदाता, 17 कार्यालय क्षेत्र पंचायत भियांव में 191 मतदाता, 18 कार्यालय क्षेत्र पंचायत बसखारी में 187 मतदाता, 19 कार्यालय क्षेत्र पंचायत टांडा में 298 मतदाता, 20 कार्यालय क्षेत्र पंचायत रामनगर में 220, 21 कार्यालय क्षेत्र पंचायत जहांगीरगंज में 174 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
यह मतदाता लेंगे मतदान में भाग
सांसद, विधायक, नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासद, जिला पंचायत अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मतदान में भागीदारी कर सकेंगे।
सभी तैयारियां पूरी
जिले के सभी नौ ब्लॉक मुख्यालय पर बनाए गए 9 मतदान केंद्र पर शनिवार को एमएलसी पद के लिए मतदान होगा। सुबह 8 से 4 बजे तक होने वाले मतदान को सकुशल निपटाने के लिए सभी जरूरी तैयारियां पहले ही पूर्ण कर ली गईं। मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
-अशोक कुमार कनौजिया, एडीएम