फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   MLA SHORT OUT ELECTRICTY BILL

विधायक ने आन स्पाट कराया फैसला, रद्द कराए अनावश्यक बिजली बिल

Sun, 12 Jan 2020 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
MLA SHORT OUT ELECTRICTY BILL
अंबेडकरनगर के आसोपुर दक्षिण गांव में ग्रामीणों की समस्या जानने पहुंची विधायक संजू देवी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। तीन तीन योजनाओं से कनेक्शन लिए जाने के बावजूद 37 ग्रामीण के घरों तक बिजली नहीं पहुंची। तीनों का अलग अलग बिल भले ही पहुंच गया। इससे आसोपुर दक्षिण गांव के ग्रामीण सन्न रह गए। टांडा विधायक संजू देवी रविवार को गांव पहुंच गईं। वहां उन्होंने पहले तो बिजली विभाग के अवर अभियन्ता व अन्य से प्रत्येक ग्रामीणों के दो दो अनावश्यक बिल को समाप्त कराया। इसके बाद अपनी मौजूदगी में सभी ग्रमीणों के घर तक बिजली पहुंचाने का प्रबंध किया। विधायक ने कहा कि अब संशोधन के साथ जरूरी बिल ग्रामीणों को उपलब्ध कराया जाए, जिससे वे उसका भुगतान कर सकें।
विज्ञापन

कैंप कार्यालय पर मौजूद विधायक संजू देवी को आसोपुर दक्षिण के ग्रामीणों ने अवगत कराया कि कनेक्शन हो जाने के बावजूद बिजली आपूर्ति का लाभ नहीं मिल पा रहा। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें अलग अलग योजनाओं से कनेक्शन दिया गया है। 30 से अधिक ग्रामीणों को सौभाग्य योजना, दीनदयाल उपाध्याय योजना तथा एनटीपीसी निकटवर्ती ग्राम योजना के तहत कनेक्शन मिला है। प्रत्येक ग्रामीणों को इन तीनों योजनाओं से कनेक्शन तो कर दिया गया, लेकिन घर तक बिजली नहीं पहुंच पाई। हद तो यह कि तीनों योजनाओं के तहत अलग अलग बिजली बिल अवश्य पहुंच गया। विधायक ने जनसुनवाई पूरी करन के बाद आसोपुर दक्षिण के ग्रामीणों को साथ लिया और उनके घर पहुंच गईं। उन्होंने अवर अभियन्ता समेत विभागीय कर्मियों को भी बुलवाया।
विज्ञापन

विधायक ने बिना बिजली पहुंचे ही तीन तीन योजनाओं का बिल थमा दिए जाने पर कड़ी फटकार लगाई और कहा कि इस तरह की मनमानी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधायक प्रतिनिधि श्यामबाबू ने बताया कि विधायक ने मौके पर ही ग्रामीणों के दो दो अनावश्यक बिजली का बिल समाप्त कराया और 37 ग्रामीणों के घर तक अपनी मौजूदगी में बिजली पहुंचवाई। विधायक ने यह भी निर्देश दिया कि अब बिजली आपूर्ति शुरू हो जाने के बाद संशोधित बिजली का बिल ग्रामीणों को देकर तब भुगतान लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक के इस कदम का स्थानीय ग्रामीणों ने स्वागत करते हुए उनका अभिनन्दन भी किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दानबहादुर यादव, बूथ अध्यक्ष श्याम सुन्दर यादव, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश उपाध्याय, सेक्टर अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव, अमित पटेल, सुनील गौतम व अनिल गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed