फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   MLA raised demand to increase housing amount

Ambedkar Nagar News: विधायक ने उठाई आवास की रकम बढ़ाने की मांग

Wed, 31 Jul 2024 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
MLA raised demand to increase housing amount
आलापुर (अंबेडकरनगर)। विधायक त्रिभुवनदत्त ने कमजोर वर्गों को आवास के नाम पर मिलने वाली रकम को बढ़ाए जाने की मांग बुधवार को विधानसभा में की। कहा कि एक दशक पहले भवन बनाने में आने वाले खर्च का जो मानक शासन ने तय किया था, आज उसमें अलग अलग सामग्रियों के दाम में दोगुना से अधिक की बढ़ोत्तरी हो गई है। सरकार को इस पर विचार करने की जरूरत है।
विज्ञापन

सपा विधायक त्रिभुवनदत्त ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को उन्होंने सदन में कहा कि कमजोर वर्ग को भवन बनाने के लिए डेढ़ लाख रुपये सरकारी मदद मिलती है, यह पर्याप्त नहीं है। क्या लोक निर्माण विभाग या अन्य विभाग इतनी रकम में घर बनाकर दे देंगे। पर्याप्त रकम न हो पाने के कारण ही तमाम लोग अपने घर पूरे नहीं कर पा रहे, क्या सरकार धन के अभाव में ऐसे अधूरे पड़े घरों का निर्माण पूरा कराएगी।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि उन्होंने सदन में कहा कि घर बनाने के लिए जो मानक दस साल पहले तय हुआ था, अब उससे स्थिति काफी बदल गई है। पहले 200 रुपये की जो सीमेंट थी वह अब 450 रुपये में मिल रही है। 30 से 35 रुपये फिट में मिलने वाला मौरंग अब 70 रुपये में पहुंच गया है। इसी तरह अन्य सामग्रियों के दाम में बढ़ोत्तरी हो गई है। ऐसे में जरूरतमंदों को जो रकम घर निर्माण के लिए दी जाती है उसे बढ़ाए जाने की जरूरत है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed