फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Mla is angry in the coplent of electriy bill

बिजली बकाए के नाम पर अवैध वसूली को लेकर भड़कीं टांडा विधायक

Mon, 16 Sep 2019 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Mla is angry in the coplent of electriy bill
अंबेडकरनगर। बिजली उपभोक्ताओं के शोषण को लेकर टांडा विधायक संजू देवी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए पावर कॉर्पोरेशन के अफसरों को सुधार के निर्देश दिए हैं। विधायक ने गत दिवस दो दिन लगातार उपभोक्ताओं के बीच पहुंचकर उनकी शिकायत सुनीं। इसमें उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि विभाग द्वारा निजी कर्मचारियों से अवैध वसूली करवा रहा है। विधायक ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि अविलंब सुधार न लाया गया, तो कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।
विज्ञापन

टांडा विधायक संजू देवी ने पॉवर कॉर्पोरेशन के अधीक्षण अभियंता एके दोहरे व अधिशाषी अभियंता नजमुल हुदा से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं का शोषण किसी हाल में नहीं होना चाहिए। विधायक ने बताया कि दो दिन पहले चौक टांडा में बाहरी व्यक्तियों द्वारा दुकानदारों से अवैध वसूली की जा रही थी। इसकी जानकारी मिलते ही वे मौके पर पहुंच गईं। उस समय विभाग का कोई अधिकृत कर्मचारी या अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं था। अवैध वसूली का कार्य निजी कर्मचारी कर रहे थे, जो विधायक को देखते ही मौके से हट गए। इससे एक दिन पहले विधायक ने उपभोक्ताओं की शिकायत पर टांडा उपकेंद्र पहुंचकर हालात में सुधार के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी उपभोक्ताओं से अवैध वसूली नहीं थमी।
विज्ञापन

विधायक ने इस बीच बिजली विभाग के दोनों अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यदि हालात में सुधार न हुए, तो कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित कराने के लिए विवश होना पड़ेगा। उन्होंने कड़े लहजे में कहा कि निश्चित रूप से राजस्व वसूली में वृद्धि जरूरी है, लेकिन इसके लिए बड़े बकाएदारों पर पहले कार्रवाई होनी चाहिए। उन्हें मोहलत देकर छोटे दुकानदारों व घरेलू उपभोक्ताओं को परेशान करना स्वीकार्य नहीं होगा। इस रवैये में तत्काल सुधार के निर्देश देते हुए कहा कि छोटे उपभोक्ताओं को परेशान करने की शिकायत फिर से मिली, तो तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक संजू देवी ने कहा कि बकाए के नाम पर किसी को परेशान नहीं किया जाना चाहिए। यदि इस प्रकार की शिकायत मिलती है तो हम इसे शासन स्तर तक पहुंचाएंगे। मैने इस मामले को लखनऊ के पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों से अवगत कराया है। वहीं इस मामले में अधीक्षण अभियंता एके दोहरे ने बताया कि ऐसी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, यदि ऐसी शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed