फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   MLA inaugurated two roads

Ambedkar Nagar News: विधायक ने किया दो सड़कों का लोकार्पण

Fri, 06 Oct 2023 10:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 06 Oct 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
MLA inaugurated two roads
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। विधायक त्रिभुवनदत्त ने शुक्रवार को 20 लाख की लागत से निर्मित दो मार्गों का लोकार्पण किया। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार विकास की बजाए समाज में नफरत फैलाने तथा झूठे प्रलोभन देने में जुटी है।
विज्ञापन

रामनगर विकास खंड के रामनगर महुवर में 10 लाख 44 हजार रुपये की लागत से जबकि सेमरा मानापुर में नौ लाख 14 हजार रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग ईंट से निर्मित सड़क का विधायक फीता काटकर शुभारंभ किया। ग्रामीणों ने विधायक का माल्यार्पण कर स्वागत किया। सपा राष्ट्रीय सचिव त्रिभुवनदत्त ने कहा कि भाजपा सरकार निजीकरण कर युवाओं से रोजगार छीन रही है। अपराध चरम पर है तो वहीं आरक्षण समाप्त करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

विधायक ने ग्रामीणों से विकास कार्यों के लिए सजग रहने का आह्वान किया। इस मौके पर सहायक अभियंता योगेंद्र कुमार, सपा नेता राहुलदत्त, अजय गौतम, कृष्णकुमार पांडेय, अर्पित यादव, मोहम्मद सगीर, संजय गौतम, राममिलन निषाद व सूर्यप्रकाश गौतम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed