फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Mithilavas became emotional after seeing Ram Lakhan

राम लखन को देख भावविभोर हुए मिथिलावासी

Fri, 30 Sep 2022 12:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Mithilavas became emotional after seeing Ram Lakhan
टांडा (अंबेडकरनगर)। श्रीराम लीला समिति चौक में तीसरे दिन कलाकारों ने जनक बाजार व फुलवारी लीला के प्रसंगों का मनमोहक मंचन किया। इसमें दिखाया गया कि राजा जनक के आमंत्रण पर जब गुरु विश्वामित्र के साथ राम लक्ष्मण मिथिला जाते हैं तो दोनों भाई गुरू विश्वामित्र की आज्ञा लेकर जनकपुर बाजार घूमने निकल पड़ते हैं। राम लखन की इस सुंदर जोड़ी को देखकर वहां के निवासी भावविभोर हो जाते हैं।
विज्ञापन

बाजार में राम लखनऊ जब दुकानों पर पहुंचते हैं तो दुकानदार अपने सामानों की खूबियां गिनाने लगते हैं। इस दौरान दोनों भाई घूमते घूमते पुष्प वाटिका में पहुंच जाते हैं। दोनों भाई जब गुरूजी की पूजा के लिए कुछ पुष्प चुनने की कोशिश करते हैं तो वहां मौजूद माली उनसे कहता है कि प्रभु आप कष्ट न करिए मैं अपने हाथों से पुष्प चुन देता हूं। उसी समय जनकनंदनी जानकी भी अपनी सहेलियों के साथ पुष्प वाटिका में पहुंचती हैं।
विज्ञापन

दोनों भाइयों को देख जानकी की प्रिय सखी अपनी सुधबुध खो देती हैं। तभी जानकी की नजर भी श्रीराम पर पड़ती है। वह भी उन्हें बिना पलक झपकाएं बस देखती ही रह जाती है। इसके बाद सभी सहेलियां उन्हें पूजन के लिए गौरी जी के मंदिर ले जाती हैं। मंचन में सलिल अग्रवाल, पप्पू यादव, काशी मिश्र, आकाश शाह व केतन सोनी आदि का सहयोग काफी सराहनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed