फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Mission Shakti Abhiyan empowering daughters

Ambedkar Nagar News: बेटियों को सशक्त बना रहा मिशन शक्ति अभियान

Sun, 18 Dec 2022 05:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Mission Shakti Abhiyan empowering daughters
अंबेडकरनगर। मिशन शक्ति अभियान बेटियों को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है। इसके माध्यम से महिलाओं व बेटियों को वैधानिक तौर पर प्रदत्त अधिकारों की जानकारी देकर जागरूक भी बनाया जा रहा है। शनिवार को भी मिशन शक्ति टीम ने अलग अलग क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं व महिलाओं को जागरूक किया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान मिशन शक्ति टीम पारिवारिक विवादों को भी बातचीत और सुलह सफाई के साथ निपटाने का सकारात्मक प्रयास कर रही है। इसके तहत ही शनिवार को अलीगंज थाने की टीम ने एक दंपति के बीच चल रहे विवाद को भी दोनों पक्षकारों की सहमति के आधार पर निस्तारित कर खत्म कराया गया।
विज्ञापन

इब्राहिमपुर थाने की सिपाही अलका शुक्ला व जावंती ने केदारनगर बाजार, जहांगीरगंज थाने की सिपाही अनीता राजभर ने गोपालपुर, जैतपुर थाने की सिपाही प्रियंका शुक्ला ने डंडारी गांव पहुंचकर बेटियों व महिलाओं को शिक्षा के महत्व को समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहिरौली थाने की आरक्षी नेहा सिंह, सिपाही दीपक यादव, अकबरपुर कोतवाली की सिपाही खुशबू व मनाली ने जागरूकता अभियान चला कर बेटियों को किसी भी तरह की परेशानी या मुसीबत होने पर डायल 112 अलावा हेल्प लाइन नंबर 1090, 181, 1076 की मदद लेने के लिए प्रेरित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed